RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

‘‘लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिये प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023’’।

नई दिल्ली/16 जनवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 16 जनवरी, 2024 को मेघालय के मावफलांग में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से उन्नत रोंगजेंग मांगसांग एडोकग्रे सड़क एवं मैरांग रानीगोडाउन अजरा सड़क का उद्घाटन किया और साथ ही शिलांग पीक रोपवे तथा कोंगथोंग, मावलिंगोट एवं कुडेनग्रिम नाम के गांवों में पर्यटक आवासों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन काल से जनजातीय समुदाय के लोग स्वदेशी ज्ञान, संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर पर्यावरण संरक्षण के अगुआ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेघालय के लोगों का मानना है कि ‘यू बासा’ या देवी हरे-भरे जंगलों में निवास करती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनजातीय प्रथाएं इस बात का अच्छा अध्ययन हो सकती हैं कि मनुष्य और प्रकृति के बीच सहजीवी संबंध कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय जीवनशैली जैव-विविधता संरक्षण और इकोलॉजिकल संतुलन बनाए रखने के राष्ट्रीय लक्ष्यों को बढ़ावा देने में योगदान देती है।
राष्ट्रपति ने संरक्षण और जलवायु कार्रवाई से जुड़े प्रयासों में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह तथ्य अच्छी तरह दर्ज है कि महिलाएं संरक्षण संबंधी प्रयासों के केंद्र में होती हैं। जनजातीय समाजों में महिलाएं पर्यावरण की रक्षा करने और अनुकूलन व शमन को बढ़ाने हेतु अपने ज्ञान एवं कौशल को साझा करके रास्ता दिखा रही हैं। जलवायु संबंधी पहलों और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर प्रभावी जलवायु कार्रवाई और जैव-विविधता संरक्षण की दिशा में और अधिक कार्य किया जा सकता है।
राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि मेघालय एक आदर्श राज्य के रूप में उभरने हेतु दृढ़ता के साथ प्रयास कर रहा है और आधुनिकता एवं परंपरा के प्रति संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि एफडीआई के अच्छे प्रवाह, उच्च निर्यात और गतिशील जनसांख्यिकी के साथ, मेघालय विकास के अगुआ के रूप में उभर रहा है और एक प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत कर रहा है।

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, त्रिपुरा पश्चिम ने डोर-टू-डोर कानूनी सहायता अभियान का आयोजन किया।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतदाताओं को जागरूक करने में सहायक हो रही स्वीप गतिविधियां।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:एसडीएम धालभूम ने अस्मिता सिटी लीग 2026 का किया शुभारंभ, खेल संस्कृति को बढ़ावा एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हो रहा प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:राजीविका द्वारा इंदिरा गांधी पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास संस्थान परिसर मे सुमंगल-‘दीपावली मेले‘ का आयोजन।

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने छठ पर्व मनाए जाने हेतु छठ घाटों पर की जा रही तैयारीयों का निरीक्षण किया।

rktvnews

इंडियन आइडल 14 के ‘गृह प्रवेश’ एपिसोड में सुभादीप दास ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।

rktvnews

Leave a Comment