RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव को ले अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर सरिया, संतोष गुप्ता ने बड़की सरैया नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन लिया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)11 फरवरी। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त निर्वाचन कार्यों को लेकर सभी तैयारियों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर सरिया संतोष गुप्ता ने बड़की सरैया नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर उचित एवं सुचारू चुनाव कार्यों के संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधार शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्रों की स्थिति, पूरे नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता अनुपालन की स्थिति, मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, रैंप एवं राज्य चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूलभुत सुविधा (AMF) के तहत मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी ने SST टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया मे गंगा में स्नान के दौरान डूबा किशोर।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में पैक्स चुनाव को लेकर सभी पंचायतों में बढ़ी सरगर्मी।

rktvnews

नीतीश का राजनीतिक चरित्र समझना उन्हें पलटीमार बताने जितना आसान नहीं – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून की मूल भावना के अनुरूप काम करें केंद्र- राज्यों को दिए जाने वाले गेहूं का कोटा बढ़ाए केंद्र सरकार -खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

rktvnews

भोजपुर:कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का स्वागत।

rktvnews

ब्यावरा में विकास पर्व के रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

Leave a Comment