RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा : लावालौंग प्रखंड के बिरहोर टोला में सर्टिफिकेट कैंप का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)28 दिसंबर।जिले में रहने वाले आदिम जनजाति परिवार को शत प्रतिशत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु जिले के उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार आदिम जनजाति परिवारों का जनगणना किया गया। इसके पश्चात उक्त परिवारों योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से लगातार प्रखंड विकास पदाधिकारियों व अंचल अधिकारियों की उपस्थिति में निरंतर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मॉनिटरिंग उपायुक्त समेत जिला स्तरीय अधिकारी भी कर रहे थे। इसी निमित शनिवार को लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के बिरहोर टोला में अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा की उपस्थिति में विशेष सर्टिफिकेट कैंप का आयोजन किया गया। उक्त मौके पर लावालौंग के मुखिया नेमन भारती, राजस्व उप निरीक्षक चंद्रदीप गांधी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
विशेष सर्टिफिकेट कैंप आयोजन के दौरान लावालौंग अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा ने बताया कि उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार जिले में रहने वाले आदिम जनजाति परिवारों को सरकारी समेत अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु जिले भर के आदिम जनजाति टोलों में कैंप लगाया गया। इसी निमित आज लावालौंग में भी सर्टिफिकेट कैंप लगाया गया है। जिसमें वैसे आदिम जनजाति परिवार जिनका जातीय एवं आवासीय सर्टिफिकेट नहीं था इस कारण वो योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे उनका इस कैंप के माध्यम से जातिय, आवासीय बनाने का कार्य किया गया। साथ ही आदिम जनजाति परिवार के बच्चों को विद्यालय जाकर पठन पाठन करने हेतु प्रेरित किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी।

rktvnews

वैशाली:आचार संहिता लागू, निर्वाचन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर: 2 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक दिवसीय विधिक सेवा शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

दुमका:“आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के तहत काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत में शिविर आयोजित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

भोपाल:पलाश सुरजन ‘लोकजतन सम्मान’ से अभिनंदित, ‘शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान’ में सुहेल हाशमी ने सुनाई उर्दू जबान की कहानी।

rktvnews

Leave a Comment