RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:जैन संत वृषभानंद जी महाराज ससंघ का आरा में हुआ मंगल प्रवेश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 फरवरी।प्रख्यात दिगंबर जैन संत परम् पूज्य आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज के सुशिष्य उपाध्याय श्री 108 वृषभानंद जी महाराज ससंघ का धर्मनगरी आरा में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जैन धर्म की सर्वोच्च तीर्थ एवं 20 तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि श्रीसम्मेद शिखर जी की यात्रा के लिए जाने के क्रम में मुनि संघ का आगमन हुआ।मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया की आरा के चंदवा पहुंचने पर श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन सैकड़ों की संख्या में भक्तगण सहित भव्य अगुवानी किया। मुनिसंघ के साथ भक्तगण हाथों में जैन ध्वज लिए गाजे-बाजे एवं जयकारा लगाते हुए विभिन्न मार्गों होते हुए प्रवास स्थली श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर पहुंची।भक्तों के द्वारा पाद प्रक्षालन, आरती, पुष्पवृष्टि किया गया। चंद्रप्रभु मंदिर में एक धर्मसभा आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ों भक्तगण सहित एडीजी डॉ अमित कुमार जैन की उपस्थिति रही।अगुवानी के कार्यक्रम में मुनिसंघ के सचिव अजय कुमार जैन, रौशन चंद्र जैन, डॉ आदित्य विजय जैन, बिभु जैन, निलेश कुमार जैन, मनोज जैन, अमूल बंसल, प्रियेश जैन, वैभव जैन, मोहित जैन, प्रतीक जैन, नीरज किशोर जैन, मनीष जैन, पुष्पराज जैन के सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस सभा का किया गया आयोजन।

rktvnews

ओणम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर:प्रो o अरुण मोहन भारवि पर वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय ने दी पी. एच. डी की उपाधि।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा के सफल आयोजन हेतू बैठक आयोजित।

rktvnews

इतिहास के पन्ने

rktvnews

Leave a Comment