RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

स्कूल रूआर 2023 को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

एक माह तक चलने वाले अभियान के तहत सभी वर्ग के बच्चो का शत प्रतिशत नमांकन कराया जाय: उपायुक्त अबू इमरान

चतरा/झारखंड 21 जून।राज्य सम्पोषित प्लस 2 बालक उच्च विद्यालय चतरा के प्रांगण में आज “स्कूल रुआर 2023” (बैक टू स्कूल कैंपेन) जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त अबु इमरान ने पहुंच कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिले में संचालित 1570 सरकारी विद्यालय और 236 प्राइवेट विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2023-24 में नामांकन पूर्ण करने को लेकर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिले के जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी संकुल साधन सेवी, प्रखंड साधन सेवी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के भी बच्चे विद्यालय से वंचित न रह जाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। आगे उन्होंने कहा सभी विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, स्थानीय एन जी ओ, शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक एवं अन्य पदाधिकारी के माध्यम से सामूहिक सहयोग करते हुए एक माह तक चलने वाले अभियान के माध्यम से सभी वर्ग के बच्चो का शत प्रतिशत नमांकन कराया जाय।

Related posts

भोजपुर : बिना बिजली दिए किसानों को आ रहे बिल,बिल माफी को ले अधीक्षण अभियंता को दिया गया आवेदन: कयामुद्दीन

rktvnews

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण को ले रणनीति पर विचार हेतु कोर कमेटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

Leave a Comment