RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

7 मई को आयोजित #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया हैशटैग अभियान को शिड्यूल करें पदाधिकारी : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 7 मई 2024 को संध्या 6 से 8 बजे चुनाव संबंधी कंटेंट को करें पोस्ट।

आम नागरिक भी अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल में #MainBhiElectionAmbassador हैशटैग लगाकर निर्वाचन से जुड़े कंटेंट पोस्ट करें।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 5 मई। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में स्वीप कार्यक्रम के तहत 7 मई 2024 को संध्या 6 से 8 बजे के बीच #MainBhiElectionAmbassador विशेष अभियान का संचालन निर्धारित है। इस अभियान के तहत निर्वाचन से जुड़े सभी सोशल मीडिया हैंडल पर #MainBhiElectionAmbassador हैशटैग के साथ लोकसभा चुनाव संबंधी कंटेंट पोस्ट कर इसे ट्रेंड में लाने का कार्य करें । यह बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने कही। वह रविवार को सोशल मीडिया हैशटैग अभियान को लेकर सभी जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी, स्वीप के नोडल पदाधिकारी, सोशल मीडिया के नोडल पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सोशल मीडिया का कार्य देख रहे सभी पदाधिकारी/ कर्मी एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अभियान की जानकारी दी। साथ ही अभियान के तहत निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चुनाव से संबंधित फोटो,वीडियो, टेक्स्ट अपलोड करते हुए संबंधित हैशटैग को ट्रेडिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने आमजनों से भी अपील की कि इस विशेष अभियान का हिस्सा बनकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उपरोक्त हैशटैग लगाते हुए चुनाव से संबंधित सामग्री को जरूर पोस्ट करें।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अभियान को लेकर संबंधित लोगों से कहा कि निर्धारित समय के पूर्व ही अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से तिथि एवं समय का शिड्यूल कर लें, ताकि निर्धारित समयावधि में उन्हें पोस्ट करने में कोई समस्या नहीं आए और वह ट्रेंड करता रहे। उन्होंने सभी से चुनाव से संबंधित अच्छे-अच्छे फोटो, वीडियो, टेक्स्ट आदि सामग्री को पोस्ट करने की बातें कहीं। उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से भी अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का हिस्सा बनते हुए उपरोक्त हैशटैग लगाकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।
पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से सोशल मीडिया पर पोस्ट हेतु तिथि एवं समय का शिड्यूल सहित अन्य संबंधित तकनीकी जानकारियां दी गईं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सहित आदि उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेवा शुल्क से संबंधित अपने निर्देशों का पालन न करने पर रेस्तरां और होटल एसोसिएशनों पर 1,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 अप्रैल 25

rktvnews

चतरा:उपायुक्त चतरा ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की एक एक कर समस्याएं सुनी।

rktvnews

कोइलवर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव : सुदामा प्रसाद

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ किया बैठक।

rktvnews

लखनऊ:”आखर” का लोकार्पण एवं कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment