RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: हर घर दस्तक अभियान के तहत जीविका दीदीया मतदान हेतु दे रही आमंत्रण पत्र।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई। सोमवार को जिला प्रशासन के द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत चलाए जा रहे ‘हर घर दस्तक’ अभियान के दूसरे दिन जिले के विभिन्न पंचायतों में 3000 से अधिक जीविका के दीदियों ने घर-घर जाकर लोगों को वोट करने के लिए आमंत्रण पत्र वितरित किया । साथ ही मतदान तिथि के दिन लोगों को मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। ताकि जिले इस बार में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके । सोमवार को जीविका के दीदियों द्वारा जिले के लगभग 75000 हजार मतदाताओं को आमंत्रण पत्र वितरित किए। जो अपने आप में एक बहुत बड़ी जागरूकता मुहिम है। मतदाता जागरुकता के इस अभियान के दौरान जीविका दीदियां घर-घर दस्तक दे रहीं हैं और मतदाताओं को एक-एक वोट का महत्व बतला रही है युवा हो या वृद्ध, पुरुष हो या महिला सभी को मतदान के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। साथ ही मतदान अपना अधिकार का संकल्प भी याद दिला रही है। लोगों से अपील कर रही है कि 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में अपने पूरे परिवार के साथ जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़ चुका है ओ मतदान जरूर करे ।
उप विकास आयुक्त भोजपुर ने कहा की कहा कि जिले भर में जीविका दीदियों की संख्या काफी है ।जीविका समूहों की जीविका दीदियो के माध्यम से हर घर दस्तक दे रही हैं और उम्मीद है कि इस बार 1 जून को होने वाले चुनाव में मतदान प्रतिशत में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी । इस बार जिले का वोट प्रतिशत बढ़ाने में जीविका की दीदियों की अहम भूमिका रहेगी।

Related posts

भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं की छठी ई-नीलामी आयोजित की गई।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान समिट का समापन सत्र’।

rktvnews

राजस्थान रत्न सम्मान समारोह:राजस्थान को अपना कर्म क्षेत्र बनाएं, राज्य सरकार पूरी मदद करेगी: देवनानी

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा अर्द्धसैनिक बल कोषांग एवं वाहन कोषांग के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

वाइस एडमिरल विनीत मैक्कार्टी ने भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट का पदभार संभाला।

rktvnews

जयपुर में हिमालयन काले भालुओं की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र,वन मंत्री ने एनक्लोजर का उद्घाटन कर किया लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment