RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:निष्क्रिय खातों एवं अवादाकृत राशि की दावा प्रक्रिया हेतु जिला स्तरीय जागरूकता शिविर कल।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)11 दिसंबर।“आपकी पूंजी, आपका अधिकार” राष्ट्रीय अभियान के तहत चतरा जिले में निष्क्रिय बैंक खातों एवं अवादाकृत जमा राशि की दावा प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से 12 दिसंबर को 11 बजे जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) हॉल में जिला स्तरीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अग्रणी जिला प्रबंधक एहसान अहमद ने बताया कि चतरा जिले में बड़ी संख्या में ऐसे खाते, सावधि जमा, पीपीएफ खाते एवं अन्य योजनाओं में निवेशित राशि लंबे समय से उपयोग में नहीं हैं। कई नागरिक अपने पुराने खातों की जानकारी भूल चुके हैं, जबकि कुछ लोग दावा प्रक्रिया की जटिलताओं के कारण अपनी ही जमा पूंजी तक नहीं पहुंच पाए हैं। इन समस्याओं के समाधान तथा जनसाधारण को उनकी अवादाकृत राशि वापस दिलाने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में आने वाले लोग अपने निष्क्रिय खातों की स्थिति, पुराने सावधि जमाओं, पीपीएफ तथा अन्य वित्तीय योजनाओं में पड़ी अवादाकृत राशि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही दावा दाखिल करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की सूची तथा राशि प्राप्ति की संपूर्ण प्रक्रिया विशेषज्ञों द्वारा सरल और स्पष्ट ढंग से समझाई जाएगी, ताकि किसी भी लाभार्थी को तकनीकी या प्रक्रियागत कठिनाइयों के कारण लाभ से वंचित न होना पड़े।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों में हजारों नागरिकों को वर्षों से रुकी अवादाकृत राशि सफलतापूर्वक वापस मिल रही है। चतरा जिले में भी इस अभियान से व्यापक स्तर पर लाभ मिलने की संभावना है, जिससे नागरिक अपनी भूली-बिसरी जमा पूंजी तक पुनः पहुंच बना सकेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपने निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने तथा अवादाकृत राशि के दावे की प्रक्रिया का लाभ अवश्य उठाएँ।

Related posts

उज्जैन:सिंहस्थ 2028 के साथ ही उज्जैन का पुरातन वैभव और बढ़ेगा सिंहस्थ कार्यों की गुणवत्ता व समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए:केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा

rktvnews

भोजपुर : हत्याकांड का एक अभियुक्त गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

रसों का महासंगम: आज ओज, व्यंग्य और मोहब्बत की मखमली शायरी से महकेगा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम।

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, बालू उत्खनन एवं ओवरलोडिंग पर जारी रहेगा विशेष अभियान।

rktvnews

औरंगाबाद:आस्था, परंपरा और सुव्यवस्था का संगम ,देव चैती छठ मेला की तैयारियाँ तेज।

rktvnews

Leave a Comment