RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं लेखा जांच हेतु तिथि व स्थल निर्धारित।

अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के अभ्यर्थी निर्धारित स्थलों व तिथियों में लें प्रशिक्षण एवं निर्वाचन व्यय लेखा पंजी जाँच कराना करें सुनिश्चत:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- उपायुक्त

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )05 फरवरी।नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के निमित्त गढ़वा नगर परिषद, नगर पंचायत मंझिआंव तथा नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य के निर्वाचन हेतु दिनांक 23.02.2026 को मतदान की तिथि निर्धारित है। इसके लिए निर्वाचन आयोग झारखण्ड के दिशा-निर्देश के आलोक में गढ़वा जिला के लिए व्यय अनुश्रवण प्रबंधन कोषांग का गठन किया गया है। गढ़वा नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के गढ़वा नगर परिषद में अध्यक्ष, वार्ड सदस्य एवं नगर पंचायत मंझिआंव में अध्यक्ष, वार्ड सदस्य एवं नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में अध्यक्ष, वार्ड सदस्य हेतु अभ्यथियों के लिए निर्वाचन में किये गए व्यय को व्यय लेखा पंजी में इन्द्राज करने से संबंधित प्रशिक्षण का कार्यक्रम तथा निर्वाचन व्यय लेखा पंजी जांच कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका क्षेत्रवार किया गया है, जिसकी जानकारी साझा करते हुए कहा गया है कि गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख) के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 9 फरवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे से गढ़वा प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया है। नगर पंचायत मंझिआंव के अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 3:00 बजे से प्रखंड कार्यालय मंझिआंव के सभाकक्ष में किया गया है। वहीं उपरोक्त निर्धारित तिथि में ही नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद सदस्यों के अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कार्यालय श्री बंशीधर नगर के सभाकक्ष में किया गया है।
वहीं गढ़वा नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के निमित्त गढ़वा नगर परिषद में अध्यक्ष, वार्ड सदस्य एवं नगर पंचायत मंझिआंव में अध्यक्ष, वार्ड सदस्य एवं नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर, अध्यक्ष, वार्ड सदस्य के लिए अभ्यथियों को निर्वाचन से संबंधित व्यय लेखा पंजी की जाँच लेखा जाँच दल द्वारा चुनाव की तिथि से पूर्व तीन चरण में किये जाने की जानकारी साझा की गई है। अभ्यथियों को निर्वाचन से संबंधित व्यय लेखा पंजी की जाँच लेखा जाँच दल द्वारा चुनाव से पूर्व तीन चरणों में कराने हेतु समय, तिथि व स्थल निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख) के अभ्यर्थियों के लिए व्यय लेखा पंजी की जाँच तीन चरणों में करने हेतु क्रमशः 12 फरवरी, 16 फरवरी एवं 20 फरवरी 2026 को पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 तक प्रखंड कार्यालय गढ़वा के सभाकक्ष में लेखा जाँच दल द्वारा किया जाएगा। वहीं उपरोक्त निर्धारित तिथि व समय में ही नगर पंचायत मंझिआंव तथा नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के अभ्यर्थियों के लिए व्यय लेखा पंजी की जाँच तीन चरणों में लेखा जांच जल द्वारा क्रमशः प्रखंड कार्यालय मझिआंव के सभाकक्ष एवं प्रखंड कार्यालय श्री बंशीधर नगर के सभाकक्ष में की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं निर्वाचन संबंधी व्यय लेखा पंजी का जांच कराने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका -सह- उपायुक्त दिनेश यादव ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के अंतर्गत चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि उपर्युक्त तिथियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लें एवं व्यय लेखा जाँच दल से अपना-अपना निर्वाचन व्यय लेखा पंजी जाँच कराना सुनिश्चत करें।

Related posts

उज्जैन: कलेक्टर द्वारा 3 व्यक्ति एक वर्ष, 13 व्यक्ति 6 माह के लिये जिला बदर।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय युवा उत्सव जिले के युवाओं के प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाएगा : अनुप्रिया

rktvnews

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण हेतु प्रारूप सूची का हुआ प्रकाशन!आम निर्वाचक/राजनीतिक दल आपत्ति/सुझाव 19 अगस्त तक दे सकते है।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा कि नया कश्मीर अब संघर्ष की कहानी नहीं है, बल्कि यह विश्वास की बहाली और आस्था को पुरस्कृत करने की कहानी है।

rktvnews

नई दिल्ली:डॉ. मनसुख मांडविया ने रोजगार आंकड़ों पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मंत्रिपरिषद का गठन, नई सरकार में 11 मंत्री गण किए गए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment