
ब्रह्मपुर/बक्सर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 फ़रवरी।ब्रह्मा जी द्वारा स्थापित एकमात्र शिवमन्दिर बाबा ब्रम्हेश्वर नाथ की नगरी ब्रह्मपुर धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव अन्तर्गत पूज्यनीय जीयर स्वामी जी महाराज के मंगलानुशासन और उद्धवप्रपन्नाचार्य स्वामी जी महाराज की शुभेक्ष से श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ का आज से गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में परिसर में शुभारंभ हो गया।विधिवत पूजन पश्चात दो बजे से स्थानीय भक्तों की उपस्थित में व्यासपीठ से आरा के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेन्द्र ने श्रीमद्भागवत क महात्म्य की कथा कहते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा देवदुर्लभ है,यह केवल मानव को ही सुलभ है।और मोक्षदायिनी है।इसके श्रवण मात्र से जीवन ही नहीं मृत्यु भी सुधर जाती है।लोक परलोक दोनों बन जाता है। कथा का मूल पाठ वाराणसी से पधारे वैदिक पं नारायण स्वामी व पूजन अर्चन का कार्य पं दीपक पाठक जी संपादित कर रहे हैं।
