RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव के पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )03 फरवरी। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में प्रतिनियुक्त होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का जिला स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण स्थानीय हनी हॉली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल, गिरिडीह में अपराह्न 02:30 से 05:00 बजे तक संचालित किया गया। आज के प्रशिक्षण में विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सभी को मतदान कार्य में प्रयुक्त होने वाले प्रपत्रों एवं चुनाव के आदर्श स्थितियों के बारे में बताया गया। सभी कमरों में आदर्श मतदान केन्द्र के मॉडल को फ्लैक्स प्रदर्शित करके उसके महत्व एवं पदवार बैठने के क्रम को विस्तार पूर्वक समझाया गया। मतपेटिका संचालन के लिए विशेष डेमो दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों का ऑनलाईन आकलन QR कोड की सहायता से किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों का सम्मिलित होना अनिवार्य किया गया है। इसके आधार पर आने वाले प्रशिक्षणों की रूप-रेखा तैयार की जाएगी।
आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी, मो० वसीम अहमद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने किया। प्रशिक्षण कोषांग की व्यवस्था में विजयेन्द्र सेठ, राम सिंह, भोला कुमार राय (BPO), अरविन्द कुमार राय (BPO) एवं आलोक कुमार तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में आनन्द शंकर, आदित्य झा, मो० नौशाद, नवीन कुमार एवं अन्य के सहयोग से प्रदान किया गया।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्याज पर लगे 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क को पूरी तरह से किया समाप्त।

rktvnews

भोजपुर:मणिपुर राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए नन्दनी कुमारी चयनित।

rktvnews

हरियाणा उदय को लेकर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 अक्टूबर 24

rktvnews

मोतिहारी:तलवारबाजी खिलाड़ी अभिषेक कुमार ने मिनी (अंडर-12) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।

rktvnews

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना उपप्रमुख का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment