RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आरा सांसद ने लोकसभा में रेलवे के अमृत काल पर उठाए सवाल,आम जनता के पक्ष में हुए मुखर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 दिसंबर।भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस रिलीज जारी कर पत्रकारों को बताया कि लोकसभा के शीतकालीन सत्र में आरा लोकसभा के माननीय सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे के इस अमृत काल में फिर उठा आरा पूर्वी रेलवे गुमटी स्थित फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग,आरा रेलवे स्थित आरएमएस (डाक सेवा) को पुनःआरा में ही रहने,रेलवे में दो लाख खाली पड़े पदों की बहाली,रेलवे कर्मचारियों को आराम करने के लिए रनिंग रुम की बेहतर सुविधा बहाल करने,आरा रेलवे पश्चिमी और बिहिया में जर्जर फ्लाइओवर को मरम्मत करने,आरा में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव,गड़हनी,पीरो,हसनबाजार में अप एण्ड डाउन में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करने,देश के सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में आम यात्रियों के लिए साधारण बोगी को बढ़ाने,आरा रेलवे परिसर में बाबू कुंवर सिंह की आदमकद मूर्ति को सही दिशा में स्थापित करने,स्टेशनों पेयजल आपूर्ति,शौचालय को ठीक करने,रेलवे के सभी नीचे प्लेटफ़ार्मों को उंचा करने,9 नवंबर को बरौनी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों की बोगी को जोड़ने के क्रम में लापरवाही के चलते रेलवे कर्मचारी अमर कुमार की दबकर हुई हृदयविदारक मौत की घटना,रेलवे में टेंडर के द्वारा हो रहे कामों का समय सीमा तय करने जैसे अन्य मांगों को आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र में उठाया!इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि अभी लोकसभा शीतकालीन सत्र में विपक्षी सांसदों द्वारा जनहित के ज्वलंत मुद्दों को बार-बार उठाने के बाद भी उनके सवालों को हल करने के बजाय अनसुना किया जा रहा है!सिर्फ और सिर्फ साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कर अपनी सत्ता को बचाए रखना चाहती है!जो ऐसा होने नहीं दिया जाएगा!उन्होंने आगे कहा कि यह मोदी सरकार देश को सिर्फ साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए देश में फासीवाद लाकर लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है!जबकि यह लोकसभा लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है इसमें लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनहित के मुद्दे उठेंगे और सदन के अंदर और सदन के बाहर संघर्ष के जरिए लोकतंत्र को मजबूत करते हुए उसका समाधान भी किया जाएगा।

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में दूरसंचार के क्षेत्र में भारत में आ रहे परिवर्तन को दर्शाया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री जागेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेले 2025 के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण नीति का पालन करते हुए पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने सीसीएस (पेंशन) नियम, 2021 में संशोधन किया, जिससे सरकारी महिला कर्मचारी को अपने पति की वरीयता में पारिवारिक पेंशन के लिए अपने बच्चे/बच्चों को नामित करने में मदद मिलेगी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान : हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि।

rktvnews

किसानो के सिचाई का मुख्य संसाधन नहर की पक्की करण करने पर विचार क्यो नही ?:-भाई दिनेश

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment