RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोपाल:26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनता दल (यू) द्वारा प्रदेशभर में ध्वजारोहण समारोह।

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 24 जनवरी। मध्यप्रदेश में जनता दल (यू) इकाई द्वारा 26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तर पर ध्वजारोहण एवं समारोहों का आयोजन किया जाएगा।
पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय सहित समस्त जिलों एवं मंडलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक सूचना प्रेषित कर दी गई है।
इसी क्रम में जनता दल (यू) का प्रदेश कार्यालय, प्रोफेसर कॉलोनी, भोपाल में विशेष एवं भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश के सभी जिला, मंडल एवं प्रदेश पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक, संवैधानिक एवं राष्ट्रीय महत्व का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ।

Related posts

मुजफ्फरपुर:निर्वाचक सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता पर जोर।

rktvnews

भोपाल:कृषि केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की है धुरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति तीसरे ऑडिट दिवस समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

बिलासपुर:लंबित प्रकरणों में रोजगार देने की मांग : भूविस्थापितों ने एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर का किया घेराव।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया कलेक्ट्रेट का आकस्मिक निरीक्षण।

rktvnews

पटना:महान स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार थे बुद्धिनाथ झा कैरव।

rktvnews

Leave a Comment