RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति तीसरे ऑडिट दिवस समारोह में शामिल हुईं।

नई दिल्ली/16 नवंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (16 नवंबर, 2023) नई दिल्ली में तीसरे ऑडिट दिवस समारोह में शामिल हुईं और संबोधित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के नेतृत्व में, सरकार के लेखापरीक्षा समुदाय ने सत्यनिष्ठा, शासन और प्रणाली निर्माण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के लोग वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सीएजी समेत देश के सभी महत्वपूर्ण संस्थानों और समुदायों को योगदान देना होगा। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि सीएजी ने डेटा प्रबंधन और विश्लेषण केंद्र की स्थापना सहित कई दूरदर्शी कदम उठाए हैं, जिसमें भविष्य के अनुरूप डिजिटल तकनीक और अन्य आधुनिक तरीकों का उपयोग किया जा रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि सीएजी की पूरी टीम से एक नियंत्रक और परीक्षक के रूप में योगदान की उम्मीद की जाती है जो देश की विकास यात्रा में साथी और मार्गदर्शक दोनों है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सीएजी टीम की अहम भूमिका होगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज की वैश्विक प्रतिस्पर्धा वाली बाजार प्रणाली का प्रभाव सभी संस्थानों और उद्यमों के लिए प्रासंगिक है। देश के सभी उद्यमों और गतिविधियों में नैतिकता के आधार पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता लगातार बढ़नी चाहिए। वित्तीय औचित्य और वैधता सुनिश्चित करते हुए त्वरित वृद्धि और विकास के राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में बाधाओं को दूर करना सीएजी सहित सुशासन के लिए जिम्मेदार प्रत्येक संस्थान और व्यक्ति के प्रभावी योगदान की कसौटी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लेखा परीक्षकों को सुशासन के सूत्रधार के रूप में माना जाना चाहिए, न कि आलोचकों के रूप में। उन्होंने कहा कि उन्हें मार्गदर्शक माना जाना चाहिए जिनकी जांच-पड़ताल हमें सही रास्ते पर चलना सिखाती है।
राष्ट्रपति ने कहा कि ऑडिट के क्षेत्र में भी विश्व समुदाय में भारत की स्थिति अग्रणी है। भारत के सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस 20 (एसएआई20) की अध्यक्षता के दौरान ब्लू इकोनॉमी और रिस्पॉन्सिबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मुद्दों पर जोर देना भविष्य के लिए रोडमैप तैयार करने का एक अच्छा प्रयास है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि सीएजी अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Related posts

नितिन गडकरी ने महाराष्‍ट्र के बुलढाणा के खामगांव में अमरावती-चिखली राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर 816 करोड़ रुपये की लागत से बने शेलाड से नंदुरा खंड का उद्घाटन किया।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में लखपति दीदियों से संवाद किया

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी,दोपहर 1 बजे तक 44.43 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

अपने संघर्ष और सपने को साकार होता देख बेहद खुश होंगे बड़े महराज : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment