RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने देवघर कॉलेज परिसर में में आयोजित होने वाले पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के कार्यों का किया निरीक्षण।

जिले में 25 से 31 जनवरी तक होगा सरस मेले का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)23 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ ने सयुंक्त रूप से देवघर कॉलेज परिसर में दिनांक 25 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला को लेकर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही मेला से जुड़े तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के तहत लगाए जाने वाले स्टॉल, फूड कोर्ट, पार्किंग, विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, अग्निशमन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा और विद्युत व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि ससमय कार्यों को पूर्ण किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सरस मेले को हर दृष्टि से आकर्षक बनाया जाय, ताकि पहली बार देवघर में आयोजित होने वाले इस मेले को बेहतर बानाया जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता शैलेष प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, जेएसएलपीएस के राज्यस्तरीय टीम, डीएमएफटी की टीम डीपीएम एवं संबंधित अधिकारी व कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

नीरव विशाल ने जीता पहला बिहार शतरंज ई-स्पोर्ट्स का खिताब! राष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स में अब करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व।

rktvnews

मिट्टी के धरोहर सम्मान से सम्मानित हुई विनिता कुमारी।

rktvnews

भोजपुर:जैविक उर्वरक के महत्व पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में चौकीदारों व होमगार्ड की सीधी नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: स्वार्थ और वादों की राजनीति का होगा अंत जनता के हितों की होगी रक्षा: सूर्यभान सिंह

rktvnews

Leave a Comment