RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना : प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत! बीजेपी का किला ध्वस्त! पीके ने लहराया परचम।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 3 अगस्त। बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र मे हुए उपचुनाव मे चुनावी रणनीतिकार तथा जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत हुई है। और इसी के साथ बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के किला को ध्वस्त कर दिया है। प्रशांत किशोर ने 19324 मतों से जीत दर्ज की है। प्रशांत किशोर को 64151 मत तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के नीरज सिन्हा को 44827 मत मिले। जबकि राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता को 14273 मत ही प्राप्त हो सके। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उनके पिता स्व नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा पिछले 30 सालों से बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव जीतते आ रहे हैं। उनके पिता स्व नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने भी इस विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी मृत्यु के बाद नितिन नवीन इस क्षेत्र से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र मे उपचुनाव कराया गया। भाजपा के गढ और सबसे मजबूत विधान सभा क्षेत्र की जनता ने जन सुराज के प्रशांत किशोर को जीता कर सारे समीकरण को ध्वस्त कर दिया है। बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कङा संदेश दिया है। जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ मे परचम लहरा दिया है। सावन की पहली सोमवारी को शंकर भगवान और भोले बाबा का आशीर्वाद जन सुराज के प्रशांत किशोर को प्राप्त हुआ। चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बांकीपुर की जनता की जीत है। बांकीपुर की जनता ने सारे समीकरण को ध्वस्त कर दिया और यह संदेश दिया है कि जनता योग्य लोगों को चुनाव जीताना चाहती है। यहाँ की जनता अपने बच्चों की शिक्षा और उनका भविष्य संवारना चाहती है। लोग अपने बच्चों को 10-15 हजार रुपये की नौकरी के लिए दूसरे राज्यों मे नहीं भेजना चाहते हैं। यहाँ के लोग बिहार का विकास चाहते हैं ताकि उनके बच्चे बिहार मे ही नौकरी पा सकें।

Related posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने “मन की बात” कार्यक्रम में सुना प्रधानमंत्री का संबोधन।

rktvnews

आज़ादी के बाद के सबक।

rktvnews

बागपत:संवेदनशील पहल: जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शुरू की ‘हर मौसम, हर घर – एक पक्षी घर’ मुहिम।

rktvnews

स्वामित्व योजना को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में लोक नीति संवाद-2024 के दौरान नवाचार सैंडबॉक्स प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार मिला।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment