RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

असम बाढ़ राहत के लिए 21 करोड़ रुपये देगा रिलायंस फाउंडेशन

आप अकेले नहीं हैं हम आपके साथ खड़े हैं”: नीता अंबानी
शिवसागर और चराइदेव में 50 हजार जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का लक्ष्य।
भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और पशुधन की देखभाल पर जोर।

गुवाहाटी/असम(मनोज कुमार प्रसाद)03 अगस्त। असम में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह राशि राज्य में पहले से चलाए जा रहे राहत कार्यों के अतिरिक्त दी जाएगी। शिवसागर और चराइदेव जिलों में फाउंडेशन की टीमें भोजन, सुरक्षित पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्थायी आश्रय और पशुओं की देखभाल से जुड़े कार्यों में जुटी हैं।

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, “आप अकेले नहीं हैं। हम आपके साथ खड़े हैं और आने वाले दिनों में भी आपके साथ बने रहेंगे। मिलकर हम जीवन को फिर से पटरी पर लाएंगे और उम्मीद को दोबारा जगाएंगे।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सहायता के लिए नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्थायी आश्रय और पशुधन की देखभाल में सहयोग कर रही हैं।

फाउंडेशन का लक्ष्य दोनों जिलों के कम से कम 50 हजार जरूरतमंद लोगों तक राहत और पुनर्वास सहायता पहुंचाना है। प्रभावित इलाकों में सामुदायिक रसोई के जरिए गर्म भोजन दिया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति और जल शोधन प्रणालियों को बहाल करने के साथ स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई और उन्हें दोबारा चालू करने का काम भी किया जा रहा है।

पशुओं की देखभाल के लिए वनतारा की टीमें घर-घर जाकर पशु चिकित्सा सेवाएं दे रही हैं। राहत अभियान स्थानीय प्रशासन और समुदायों के सहयोग से चलाया जा रहा है, ताकि शिविरों में रह रहे परिवार जल्द अपने घर लौट सकें।

Related posts

पूर्व पुलिस प्रमुख प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह के अवसर पर ₹46.78 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रायपुर : लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त : मुख्यमंत्री साय

rktvnews

Leave a Comment