RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त ने उद्योग केन्द्र अंतर्गत PMFME योजना की समीक्षा की, PMFME में बैंकों तक लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )19 जनवरी।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने एजेंडवार विभिन्न बिंदुओं की बारी-बारी समीक्षा की तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकतम युवाओं को रोजगार से जोड़ने और तय लक्ष्यों के अनुसार कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही PMFME योजना के तहत जिला उद्यमी समन्वयक,LDM /GM DIC को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी बैंकरों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्य को तय समय पर पूरा किया जाय। इसके अलावा उन्होंने पात्र आवेदनों को बैंकों में भेजने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और योजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही मुद्रा लोन से युवाओं को लाभ देने पर जोर दिया गया।

गुणवत्तापूर्ण आवेदनों पर जोर

उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस एवं जिला उद्योग केन्द्र को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक आवेदन सृजित कर बैंकों को प्रेषित किए जाएँ, ताकि स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। अगली समीक्षा बैठक PMFME योजना के तहत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त द्वारा अगली समीक्षात्मक बैठक फरवरी 2026 में निर्धारित की गई है, जिसमें प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
बैठक में उद्योग महाप्रबंधक, जिला कृषि पदाधिकारी, जेएसएलपीएस डीपीएम, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:SIR के जरिए गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है: सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्र के लिए अपने शौर्य और पराक्रम का बलिदान देने वाले शहीद सदैव नमनीय : सीओ पुनीत श्रीवास्तव

rktvnews

जिला अंतर्गत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथी दिवस 2025 पर वैश्विक होम्योपैथी बिरादरी को गांधीनगर के विशाल सम्मेलन में साथ लाया।

rktvnews

ओबीसी कैटेगरी के तहत मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण खत्म करने के कर्नाटक सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट सूचीबद्ध करने के लिए सहमत।

rktvnews

बक्सर:विधानसभा चुनाव को ले डुमरांव विधानसभा हेतु EVM–VVPAT मशीनें वेयरहाउस से भेजी गईं।

rktvnews

Leave a Comment