RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त ने नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)19 जनवरी।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों नगर निगम, गिरिडीह, नगर पंचायत, बड़की सरैया, नगर पंचायत, धनवार अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा उपायुक्त ने पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना इत्यादि के कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने तीनों नगर निकायों क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में किए गए बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं उपायुक्त ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही।
बैठक में उप नगर आयुक्त,प्रशांत लायक, कार्यपालक पदाधिकारी, बड़की सरैया नगर पंचायत, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धनवार समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

हर महीने की 14 तारीख को सभी 1.56 लाख आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर स्वास्थ्य मेलों का होगा आयोजन

rktvnews

मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने डीआरडीए स्थित प्रशिक्षण भवन हॉल के सौंदर्यकरण कार्य का किया उद्घाटन!डीआरडीए परिसर से ऑनलाइन माध्यम से हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में पूर्ण कुल 8 पीसीसी पथ का भी उद्घाटन।

rktvnews

इंदौर:ड्राय-डे पर आबकारी विभाग द्वारा 32 प्रकरण दर्ज- 67 हजार रुपये की शराब जप्त।

rktvnews

चितौड़गढ़:3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी मतगणना!सुरक्षा व्यवस्था की रहेगी पुख्ता व्यवस्था, मतगणना स्थल में पास धारी ही कर सकेंगे प्रवेश।

rktvnews

सारण:लोकसभा आम चुनाव के अवसर पर सिवान जिला के साथ समन्वय को लेकर सारण एवं सिवान जिला के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं महाराजगंज एवं गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

फसल बीमा योजना का पुनरुद्धार।

rktvnews

Leave a Comment