RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन और 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )19 जनवरी।आज समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM ABHIM), हॉस्पिटल मैनेजमेंट, 15वें वित्त आयोग के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सजग और संवेदनशील होकर कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया। बैठक में, पीएम-अभिम योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत जारी कार्यों की समीक्षा भी की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न सीएचसी-एचएससी निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के PM ABHIM योजनान्तर्गत निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में कार्य एजेन्सी कार्यपालक अभियंता एन०आर०ई०पी० / विशेष प्रमंडल / भवन प्रमंडल को निदेशित किया गया कि कार्यों में तेजी लाया जाय। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरहवारी/कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्य नहीं करने की स्थिति में उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त ने कहा कि सभी अस्पतालों में डॉक्टर की नियमित उपस्थिति होनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। ताकि यहां के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुगम रूप से मिलें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि कोई बच्चा न छुटे, इसलिए नियमित टीकाकरण जरूरी है, साथ ही हरेक। बच्चे का वजन मापी भी कराएं। इसके साथ ही सभी अस्पतालों/नर्सिंग होम में संस्थागत प्रसव के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करें। इसके अलावा उन्होंने नेशनल टीबी, ई संजीवनी पोर्टल, एनीमिया मुक्त भारत, टीबी मुक्त पंचायत, निश्चय मित्र, ANC रजिस्ट्रेशन, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, टीकाकरण की अद्यतन स्थिति आदि की समीक्षा कर लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया।
बैठक में सिविल सर्जन, उप नगर आयुक्त, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, एन.आर.ई.पी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गिरिडीह जिला, आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : एसडीओ ने अधिकारियों व मुखिया के साथ की बैठक।

rktvnews

बक्सर: निरीक्षण के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री को एथेनॉल प्लांट के सीएमडी ने दिया औपचारिक आवेदन,सप्लाई बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाने का किया आग्रह।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक होंगे नामांकन।

rktvnews

राजस्थान:वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया पर्यावरण संरक्षण जागरूकता पोस्टर का विमोचन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:योग्य लाभुकों को समय पर मिले राशन कार्ड : जिला पदाधिकारी

rktvnews

अर्थव्यवस्था में हाइड्रोजन और ईंधन सेल के लिए अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी की पांच दिवसीय 41वीं संचालन समिति की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई।

rktvnews

Leave a Comment