RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

यात्रा संभावनाओं की!

रचनाकार: गोलोक बिहारी

यात्रा संभावनाओं की!

हम सभी चाहते हैं ,
एक सीधी ट्रेन पकड़ कर
अपने अपने घर पहुँचना ,
पर जीवन में सीधी ट्रेन
मिलती कहाँ है ,
जीवन का अर्थ ही है
कई ट्रेन बदलने का झंझट
और उस आख़िरी सीधी ट्रेन
की प्रतीक्षा
सब चाहते हैं करना एक चरम यात्रा
उस परम धाम की
जब वह नहीं मिलती
तब सोच लेते कि यात्राएँ दुखद हैं
और घर उनसे मुक्ति
पर
सच्चाई यूँ भी हो सकती है
कि यात्रा एक अवसर हो
एक संभावना हो
सभी कुछ खोने
और सभी कुछ पाने की

Related posts

भोपाल:आदिवासी लोग कर रहे पर्यावरण की सुरक्षा : डॉ श्याम सिंह कुमारे

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत छठ घाटों का निरीक्षण किया।

rktvnews

ममता की छांव से मरहूम हुए मासूम, जिम्मेवार कौन? : रघुपति यादव

rktvnews

श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के चतुर्थ दिवस पर बोले आचार्य धर्मेन्द्र- संयममय जीवन ही उत्तम साधना हैं।

rktvnews

आपातकाल लागू करना हमारे इतिहास का सबसे काला दौर: उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री व मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment