RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का हुआ विमोचन।

RKTV NEWS/बक्सर(बिहार )07 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी सभागार में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का संयुक्त रूप से विमोचन किया गया। विमोचन जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला की उपस्थिति में अपर समाहर्ता अरुण कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (EE&SSA) चन्दन कुमार द्विवेदी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रजनीश उपाध्याय द्वारा किया गया
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी साहिला ने कहा कि ई-पत्रिका ‘बोधिका’ ज्ञान, अनुभव और सूचना के प्रसार का एक आधुनिक एवं प्रभावी माध्यम है, जो डिजिटल युग में शिक्षा को नई दिशा देगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन ने कहा कि पत्रिका का संपादन एक रचनात्मक कार्य है और यह ई-पत्रिका विद्यालयों की गतिविधियों का दर्पण है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (EE&SSA) चन्दन कुमार द्विवेदी ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना, बक्सर के तत्वावधान में प्रकाशित ‘बोधिका’ जनवरी 2026 में प्रकाशित हुई है और यह बक्सर जिले की प्रथम डिजिटल शैक्षिक ई-पत्रिका है, जिसका उद्देश्य शिक्षा को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रखकर उसे ज्ञान, नवाचार और संस्कार से जोड़ना है।
गौरतलब है कि ‘बोधिका’ विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शैक्षिक प्रशासकों को एक साझा मंच प्रदान करती है, जहाँ वे अपने अनुभव, विचार एवं नवाचारी प्रयास साझा कर सकते हैं। प्रवेशांक में जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रेरणादायी संदेश, संपादकीय लेख, “शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में टी.एल.एम. की भूमिका”, “विद्यालय स्तर पर शारीरिक शिक्षा का महत्व”, योग स्तंभ “करें योग, रहें निरोग”, विज्ञान प्रदर्शनी-2025 से संबंधित प्रस्तुति, “सिविक सेंस”, “सतरंगी दुनिया के अनोखे रंग”, “एक दुनिया यह भी : केस स्टडी”, “इम्तहान की दस्तक”, “सृजन के पंख”, “विहंगम” तथा विशेष स्तंभ “मैं बक्सर हूँ” जैसे उपयोगी एवं प्रेरक विषय शामिल हैं।
तकनीकी रूप से यह ई-पत्रिका QR-कोड आधारित सरल पहुँच, इंडेक्स-लिंक्ड कंटेंट और यूज़र-फ्रेंडली नेविगेशन के साथ आकर्षक ग्राफिक्स एवं विद्यालयीय गतिविधियों की वास्तविक तस्वीरों से सुसज्जित है, जिससे पाठकों को सहज डिजिटल पठन-अनुभव प्राप्त होता है।
इस अवसर पर पत्रिका के संपादन मंडल से जुड़े डॉ. नवनीत कुमार सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रामभजन राम, विमल कुमार सिंह, मो. इमाम अली अंसारी, डॉ. मृत्युंजय राय, सुगंधा कुमारी, मोनिका कुमारी, विकास कुमार, सुभाष चौहान, राजेश कुमार राय, रवि शंकर गुप्ता, रवि प्रकाश, अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक-कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला अध्यक्ष, सचिव, मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधि के साथ किया बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:राज्य एवं केंद्रीय टीम द्वारा किया जा रहा है राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की मॉनिटरिंग।

rktvnews

भारत ने वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यूएनएफएफ) के 19वें सत्र में वन संरक्षण और टिकाऊ वन प्रबंधन पहल को रेखांकित किया।

rktvnews

ICAR-IARI का 64वां दीक्षांत समारोह: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विद्यार्थियों को देंगे उपाधि।

rktvnews

दरभंगा:जिला स्तरीय परामर्श समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:आरा सासंद ने जनसंवाद में सुनी जनता की समस्या ,अधिकारियों से बात कर तत्काल कई समस्याओं का कराया समाधान।

rktvnews

Leave a Comment