
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मार्च। रविवार को रामनवमी शोभा यात्रा समिति के प्रमुख सदस्यों की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष संत श्री देवराहा बाबा की अध्यक्षता में महादेव हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव 6 मार्च को पूरे विधि विधान के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें केवल शहर के ही नहीं दूसरे प्रांतों के साधू-संत, धर्मावलंबियों, मंत्री, जनप्रतिनिधियों के आरा पहुंचने की सूचना है।
बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी एवं केंद्रीय कमिटी और आरा शहर के विभिन्न वार्ड और ग्रामीण झांकियों के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।सभी रामभक्तो का हौंसला बढ़ाते हुए
महासचिव शंभू चौरसिया ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष हर्षोल्लास मनाया जाता है।पूरा जनपद के लोग, रोड़, मुहल्ला गलियां भगवामय हो जाता है, धार्मिक गतिविधियों बढ़ जाती है, महिलाओं में भी पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती है। मैं सभी अनुशासनप्रिय सदस्यों से अनुरोध करना चाहते हैं की प्रशासन के गाइडलाइन का अनुशरण करते हुए शांति प्रिय ढंग से पूजा पाठ करें,नियम कानून का पालन करें,ऐसा कोई कार्य न करें जिससे की प्रभु श्रीराम की प्रतिष्ठा, समिति की प्रतिष्ठा पर आंच न आवें। इन्होंने सभी झांकी प्रमुखों को प्रशाशन द्वारा दिए गए गाइडलाइंस को बताते हुए उन्हें लाइसेंस फॉर्म सौंपा। झांकी सह प्रभारी हरिओम ने सभी झांकियों को अनुशासन एवं शांतिपूर्ण निकलने का आग्रह किया गया। डॉ एस.के. सिंह ने सभी रामभक्तो को संबोधित करते हुए प्रभु श्री राम जी के मर्यादा एवं उनके विशेषता का महिमामंडन किया। आज की बैठक में श्री रामनवमी समिति से कोषाध्यक्ष गोकुल सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र , सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, अजय सिंह, शैलेन्द्र, मोहन विश्वकर्मा , नवीन प्रकाश , अविनाश कुमार जी, अनिल कुमार, आनंद कुमार, समिति कुमार, राम जी बहादुर, वीरेंद्र चंद्रवंशी, काशीनाथ सिंह, राजू जी, आर. के. उपाध्याय, बादल जालान, विक्की , रुद्र प्रताप राणा, चंद्रमा प्रसाद जादव और नितिन राज पाठक के साथ साथ महादेवा हनुमान मंदिर समिति के सदस्य सक्रियता से लगे हैं और उपस्थित रहे।
