RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: आरा में हिंदू जागरण मंच द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई। बुधवार को श्रवण मास शिवरात्रि के उपलक्ष में हिंदू जागरण मंच द्वारा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी केशवपुर गंगा घाट से जलभरी कावड़ यात्रा सिद्धनाथ मंदिर में भोले बाबा के जलाभिषेक के लिए निकाला गया। हिंदू जागरण मंच द्वारा प्रबंधित विभिन्न वाहनों से भारी मात्रा में लोग इस यात्रा में शामिल हो कर सुबह 7 बजे केशवपुर घाट के लिए प्रस्थान किए। केशवपुर घाट पहुंच कर सभी कावड़ियों ने जल भरा और भोले बाबा की आरती कर के साज बाज के साथ बिंदटोली सिद्धनाथ मंदिर के लिए झूमते गाते रवाना हुए। इस कावड़ यात्रा में भक्तों द्वारा 21 लीटर जल से भरा कावड़ ले के बाबा का जलाभिषेक किया गया। पूरे रास्ते में कावडियो मौसम का आनंद लेते झूमते हुए नजर आए। इस यात्रा के दौरान जगह जगह शरबत, पेड़ा ,जल तथा नींबू पानी की व्यस्था की गई। हिंदू जागरण मंच के द्वारा सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया , एवं कावड़ियों के सभी सुविधा का ध्यान रखते हुए हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में धूम धाम से ये कार्यक्रम पूर्ण सफल हुआ।
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सहसंयोजक सोनालाल ने कार्यक्रम सफल होने का सारा श्रेय हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को दिया और बोला की इस कार्यक्रम के सफल होने के लिए हिंदू जागरण मंच के सभी कार्यकर्ता तन मन से बहुत परिश्रम किया है।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए किया सम्मानित।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: मोटे अनाज का खान पान और उत्पादन आमलोगों की बन रही पसंद: पूर्व सांसद आर के सिन्हा

rktvnews

भोजपुर : शब-ए-बारात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय कौशल योग्यता समिति (एनएसक्यूसी) की 44वीं बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

नारी शक्ति सम्मान:महिला सशक्तिकरण और उनके स्वास्थ्य पर कार्य करने वाली “डॉ चंचल शर्मा” एक मिशाल।

rktvnews

बागपत व रमाला दी किसान सहकारी शुगर मिल्स के पेराई सत्र 2025–26 का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment