RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का चतरा आगमन।

उपायुक्त ने पौधा भेंट कर किया स्वागत, विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 जनवरी।झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का आज चतरा आगमन हुआ। समिति के चतरा परिषदन पहुंचने पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा पौधा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत चतरा परिषदन के सभा कक्ष में सदाचार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के सभापति एवं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने की. इस अवसर पर समिति के सदस्य एवं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो भी उपस्थित थे। जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान समिति द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्यालयीय कार्यप्रणाली, जनसेवा से जुड़े विषयों एवं नैतिक आचरण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों से उनके-अपने विभागों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। समिति ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता बनाए रखने तथा आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।
उप विकास आयुक्त ने बैठक के दौरान समिति को जिले में संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों द्वारा नियमानुसार कार्य किया जा रहा है।
बैठक के समापन पर सदाचार समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा आवश्यक सुझाव भी दिए।
उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, निदेशक डीआरडीए अलका कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह समेत सभी संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 18 फ़रवरी 25

rktvnews

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में मनाई गई देश रत्न की जयंती।

rktvnews

झारखण्ड: 1 सितबंर से IEC अभियान की होगी शुरुआत।

rktvnews

दरभंगा:प्रशिक्षण केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण,शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है-डीएम

rktvnews

इंदौर:बेशकीमती शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

20 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment