RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सरैयाहाट निरीक्षण के दौरान किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारीडीह का निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)07 जनवरी।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा सरैयाहाट निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारीडीह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दवाओं की कमी तथा विभिन्न जांच किटों की अनुपलब्धता पाई गई। इस पर उपायुक्त ने चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट के फार्मासिस्ट को शो कॉज करने का निर्देश दिया। साथ ही सीएचसी सरैयाहाट के फार्मासिस्ट का मानदेय स्थगित करने का भी निर्देश दिया गया। इन मामलों में समुचित ध्यान नहीं दिए जाने पर उपायुक्त ने सरैयाहाट की प्रभारी प्रभा रानी के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
बाल विकास परियोजना कार्यालय सरैयाहाट के निरीक्षण के दौरान रोकड़ बही अद्यतन नहीं पाए जाने पर नजीर को शो कॉज करने एवं मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त परिसंपत्तियों का योग्य लाभुकों के बीच समय पर वितरण नहीं होने पर सीडीपीओ को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
बभनखेता गांव के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत में कम अनाज वितरण की शिकायत मिलने पर संबंधित पीडीएस डीलर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।
मनरेगा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण मांगा गया।इस दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पंचायत में कोई भी चापाकल खराब नहीं रहना चाहिए तथा पेयजल की समस्या किसी भी परिस्थिति में उत्पन्न न हो, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के लॉग बुक एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। पाई गई त्रुटियों में सुधार के निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी लॉग बुक एवं पंजी नियमित रूप से अद्यतन रखें। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सभी लॉग बुक एवं पंजी अद्यतन करने का निर्देश दिया, अन्यथा संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में उपायुक्त के निर्देशानुसार सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत 15 पंचायतों में नामित वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न पंचायतों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण हेतु जिला सहकारिता पदाधिकारी कर्मवीर प्रसाद मेहता द्वारा बभनखेता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार द्वारा बरमानिया, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल विजय कुमार अग्रवाल द्वारा चंदूबथान, परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार द्वारा धौनी, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार द्वारा गादीझोपा, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार द्वारा हंसडीहा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता अब्दुस समद द्वारा कनकी, अवर निबंधक सौरभ वर्मा द्वारा केंदुआ, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा कोरदाहा, कार्यपालक पदाधिकारी ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल असीम बिरुआ द्वारा मंडल डीह, कोषागार पदाधिकारी सर्वजीत कुमार द्वारा माथाकेशो, सहायक समाहर्ता नाजिश अंसारी द्वारा मटिहानी, जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम मोदी द्वारा नावाडीह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार दीप द्वारा पथरा तथा कार्यपालक दंडाधिकारी विनीत कुमार द्वारा रक्सा पंचायत का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पंचायतों में जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाभुकों को निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता का राशन समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं, इसका जायजा लिया गया। पंचायत भवनों में कर्मियों की उपस्थिति पंजी एवं कार्य निष्पादन की स्थिति की जांच की गई। सरकारी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण, मध्यान्ह भोजन एवं साफ-सफाई की समीक्षा की गई। आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजी संधारण, बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार आदि का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 15वीं वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं, मनरेगा एवं आवास योजना के तहत स्वीकृत व पूर्ण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुरा महादेव मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

राजस्थान:केंद्र व राज्य सरकार का बजट सर्वांगीण विकास व विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बजट :केंद्रीय मंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 दिसंबर 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्षिक कॉन्क्लेव-2024 में हुए शामिल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 जुलाई : 24

rktvnews

13 मई को होने वाले लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय भोजपुर द्वारा बैठक आयोजित ।

rktvnews

Leave a Comment