रांची/झारखंड(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)24 मई।भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग पहुंचा और मांग किया की तत्काल रांची के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय और मुखिया पतरस तिर्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की रांची लोक सभा अंतर्गत खिजरी विधान सभा के सौदाग पंचायत मे रांची के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय एवं मुखिया पतरस तिर्की द्वारा रांची लोक सभा के कांग्रेस प्रत्याशी यशस्वनी सहाय के पक्ष मे सरकारी ग्राम पंचायत भवन के प्रांगण मे 19/5/24 को चुनावी सभा किये जो की चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन् है।
खिजरी विधानसभा के विधायक कांग्रेस के राजेश कच्छप हैं इस का गलत फायदा उठाकर सरकारी ग्राम पंचायत भवन के प्रांगण मे चुनावी सभा करवा रहे हैं।
सभा का वीडियो और फोटो भी भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आयोग मे जमा किया है।
प्रतिनिधिमंडल मे ज्योति आनंद और अनुराधा मोदी शामिल थे।
