RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका में 10–11 जनवरी को होगा ‘दुमका विंटर फिल्म फेस्टिवल’।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)07 जनवरी।जिला प्रशासन दुमका द्वारा पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 10 और 11 जनवरी 2026 को दुमका विंटर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
10 जनवरी 2026 को कन्वेन्शन सेंटर दुमका में अपराह्न 4:00 बजे से म्यूजिकल शो के साथ इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति की जायेगी। दो दिवसीय इस फिल्म महोत्सव में विभिन्न भाषाओं और अलग-अलग विषयों पर बनी लोकप्रिय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। फ़िल्म फेस्टिवल में प्रवेश निशुल्क रहेगा, लेकिन प्रवेश फ़र्स्ट-come first-serve के आधार पर होगा।

पहला दिन – 10 जनवरी 2026

1. Maidaan (2024)
भाषा: हिंदी
समय: संध्या 5 बजे
2. EPIL (2016)
भाषा: संथाली
समय: रात 8 बजे

दूसरा दिन – 11 जनवरी 2026

1. Gandhi (1982)
भाषा: हिंदी
समय: संध्या 4 बजे
2. The Jungle Book (2016)
भाषा: हिंदी
समय: संध्या 7 बजे

इस फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य दुमका के दर्शकों को सिनेमाई कला और संस्कृति का एक बेहतर मिश्रण उपलब्ध कराना है। साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्मों से युवाओं को प्रेरणा देने की भी मंशा है।
फ़िल्म फेस्टिवल में विद्यार्थी, युवा और बच्चे सभी के लिए मनोरंजन और सीखने का अवसर होगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:जहां बसे गुजराती, वहाँ बसे गुजरात : राज्यपाल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

कोल लिंकेज की नीलामी के लिए कोल इंडिया लिमिटेड का नीलामी कैलेंडर।

rktvnews

सरकार के निर्देश के आलोक में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा जिला स्थित विभिन्न विद्यालयों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

नफरत के दौर में प्रेम की बात करना बहुत बड़ी बात : नीरज सिंह

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment