RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

देहरादून/उत्तराखंड 23 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयादशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उनका जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धा भाव एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की भी प्रेरणा देता है।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने 25000 के ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

रॉयल नेवी के युद्धपोत एचएमएस स्पाई की कोच्चि यात्रा।

rktvnews

इंदौर: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू,आगामी 7 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया।

rktvnews

भोजपुर : श्रीमदभागवत कथा के श्रवण से होता है कल्याण : अयोध्या नाथ दास जी महाराज

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रदेश सरकार के प्रयासों से हो रहा है महिला सशक्तिकरण:उद्योग मंत्री, लखन लाल देवांगन

rktvnews

भोजपुर:तीसरे चरण के मतदान में भी मोदी सरकार के खिलाफ है लहर, 4 जून के बाद बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार: सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment