RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

देवघर:नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त अभियान शुरू।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)06 जनवरी।नगर निगम द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में आज छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर प्रबंधक सतीश कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील मेहता, दीपक कुमार, पिंटू राय तथा एसबीएम शाखा से मनोज कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा छापेमारी के दौरान तीन दुकानों से कुल 19 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जप्त किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से कुल 17,800 रुपये का जुर्माना वसूल कर निगम कोष में जमा कराया गया। नगर प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान 06/01/2026 से प्रारंभ हुआ है, जो लगातार चार दिनों तक चलाया जाएगा।
नगर विकास के निर्देश पर अगले चार दिनों तक किया अभियान चलाया जाएगा अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। निगम ने सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने और वैकल्पिक पर्यावरण–अनुकूल सामग्री अपनाने की अपील की है।

Related posts

बक्सर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0ई0जी0पी0 2 एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

सारण:लोकसभा आम चुनाव के अवसर पर सिवान जिला के साथ समन्वय को लेकर सारण एवं सिवान जिला के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं महाराजगंज एवं गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

rktvnews

भोजपुर:माले ने निकाला साम्राज्यवाद विरोधी मार्च।

rktvnews

भोजपुर : नवपदस्थापित जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने चित्रगुप्त पूजा व भैयादूज की दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

Leave a Comment