RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

देवघर:नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त अभियान शुरू।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)06 जनवरी।नगर निगम द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में आज छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर प्रबंधक सतीश कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील मेहता, दीपक कुमार, पिंटू राय तथा एसबीएम शाखा से मनोज कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा छापेमारी के दौरान तीन दुकानों से कुल 19 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जप्त किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से कुल 17,800 रुपये का जुर्माना वसूल कर निगम कोष में जमा कराया गया। नगर प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान 06/01/2026 से प्रारंभ हुआ है, जो लगातार चार दिनों तक चलाया जाएगा।
नगर विकास के निर्देश पर अगले चार दिनों तक किया अभियान चलाया जाएगा अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। निगम ने सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने और वैकल्पिक पर्यावरण–अनुकूल सामग्री अपनाने की अपील की है।

Related posts

भोजपुर:घरेलू हिंसा से पीड़ित 14 महिलाओं को डीएम द्वारा आर्थिक अनुदान राशि प्रदत्त।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : डीएम-एसएसपी ने बज्रगृह और मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, ट्रैफिक प्लान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक दिये कड़े निर्देश।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत टैक्सी के सारथियों के साथ संवाद किया।

rktvnews

राजस्थान:स्टेट रिव्यू मिशन, 34 टीमों ने 100 से ज्यादा चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण।

rktvnews

पितृपक्ष मेला में प्रतिनियुक्ति सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी, सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर पदाधिकारी, महिला दंडा अधिकारी, सभी पदाधिकारी के साथ जिला पदाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में ब्रीफिंग की गई।

rktvnews

मध्यप्रदेश: ग्वालियर:भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment