RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में जिलाधिकारियों संग वीसी के माध्यम से की बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)06 जनवरी।मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की। इस अवसर पर जनपद स्तर पर लंबित प्रकरणों पर सम्बन्धित विभागीय सचिवों के साथ चर्चा कर निस्तारण किया गया।
मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों को 31 मार्च, 2026 तक सभी विभागों के अंतर्गत सरकारी संपत्तियों की Uttarakhand Government Asset Management System पर मैपिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को खराब एवं जर्जर हो चुकी 108 एवं विभागीय एम्बुलेंसों को शीघ्र बदले जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने Agri Stack के अंतर्गत अंश निर्धारण, Digital Crop Survey और किसानों के पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कुछ जनपदों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया है, जबकि कुछ जनपदों को काफी मेहनत करने की आवश्यकता है।
बैठक में प्रमुख सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, चंद्रेश कुमार यादव, दीपक रावत, विनय शंकर पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, रणवीर सिंह चौहान एवं धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

15 वी बिहार राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर मुक्केबाजी खेल प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

सारण:छपरा शहर में ई-रिक्शा एवं ऑटो के परिचालन के लिये रूट निर्धारण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

चतरा:ट्रांसजेंडर (उभयलिंगी) होना कलंक नहीं‘‘ पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

आर्थिक सर्वेक्षण देश के कृषि और ग्रामीण भारत की मजबूती का दस्तावेज़: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

तेजस्वी यादव चाहते हैं कि समाज अनपढ़ बना रहे तभी न 9वीं पास लोग उन्हें अपना नेता मानेंगे: प्रशांत किशोर

rktvnews

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ पर आधारित सूचना, शिक्षा व संचार विषयक विशेष वैन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment