RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ पर आधारित सूचना, शिक्षा व संचार विषयक विशेष वैन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

बागपत/उत्तर प्रदेश 21 नवम्बर।योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अन्तर्गत सूचना, शिक्षा और संचार आधारित विशेष वैन को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों  को प्रधानमंत्री के पंच प्राण की शपथ दिलाई।
भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे,गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे,देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे,भारत कि एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश कि रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे,नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री  का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनपद के अंतिम व्यक्ति तक पहुॅचाने एवं जनपदवासियों को उपलब्ध लाभों व विभिन्न सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प योजना विषयक विशेष वैन द्वारा जनपद के समस्त 244 ग्राम पंचायतों व 8नगरीय निकायों में रूट चार्ट के अनुसार निर्धारित तिथि व समय पर पहुॅचकर प्रचार-प्रसार करेंगी।
उन्होंने कहा विशेष वैन द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर व्यापक प्रचार-प्रसार ऑडियो, विजुअल एड, ब्रोशर, पैम्फलेट, बुकलेट आदि के माध्यम से किया जायेगा । 22 नवम्बर से आगामी 26 जनवरी तक केन्द्र सरकार से प्राप्त 02 विशेष वैन के माध्यम से प्रत्येक विकास खण्ड में एक दिन में 04 ग्राम पंचायतों में दो शिफ्टों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, दोपहर 02 बजे से 4.30 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किये जायेंगे । उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकास खण्ड के क्लस्टर वाईज नामित नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव एवं डे आफिसर/पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी लगायी गयी है। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा शिथिलता व लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, लीड बैंक मैनेजर राजेश पंत, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार, अरुण जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ,जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण (बाल संरक्षण की विभिन्न इकाई) सहित विभागीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जय मां दुर्गा इंटरप्राइजेज के लाखो की संपती जलकर हुई राख।

rktvnews

भोजपुर:मतगणना दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर/प्रेक्षक का द्वितीय प्रशिक्षण।

rktvnews

बक्‍सर के ब्रह्मपुर प्रखंड में जीविका द्वारा किया गया रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:जिलाधिकारी ने अंचल मसौढ़ी में ‘‘डॉग बाबू’’ के नाम से निवास प्रमाण-पत्र जारी किए जाने से संबंधित मामले की जांच की।

rktvnews

Leave a Comment