RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:JSLPS के सखी मंडल से जुड़ी दीदियों के बीच 111 सिलाई मशीनों का वितरण, 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)03 जनवरी।जिले के सदर प्रखंड में JSLPS के सखी मंडल से जुड़ी दीदियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 111 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
इसी क्रम में सखी मंडल की दीदियों के लिए जिला स्तरीय 10 दिवसीय सिलाई मशीन असेंबल एवं संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान दीदियों को सिलाई मशीन के विभिन्न पार्ट्स की जानकारी, मशीन असेंबल, संचालन एवं रख-रखाव से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मिनोदी सोरेन उपस्थित रही। साथ ही अंचल अधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार मंडल, जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) निशांत एक्का एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि JSLPS के माध्यम से सखी मंडल की दीदियों को कौशल विकास एवं आजीविका के साधनों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने दीदियों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का व्यवहारिक उपयोग करते हुए सिलाई मशीनों से स्वरोजगार प्रारंभ करें तथा अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें।
कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण एवं सतत आजीविका विकास के संकल्प के साथ किया गया।

Related posts

भोजपुर: जख्मी हिरण का समाजसेवी ने कराया ईलाज,वन विभाग को किया सुपुर्द।

rktvnews

गाँवों के विकास से ही देश का विकास संभव : तेजस्वी यादव

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई निबन्ध-लेखन प्रतियोगिता !छात्र-छात्राओं ने लिखे ‘मेरे प्रिय साहित्यकार’ विषय पर निबन्ध, आज होगी कथा-लेखन प्रतियोगिता

rktvnews

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

rktvnews

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर : बाबू कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भाजपा ने मनाया शौर्योत्सव! शिवपुर घाट पर हुआ आयोजन

rktvnews

Leave a Comment