RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)02 जनवरी।प्रेक्षागृह, दरभंगा में आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दरभंगा शिव गोपाल मिश्रा की अध्यक्षता में ‘कवच 2.0’ परियोजना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार के दरभंगा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना है।
यह आयोजन 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत किया गया,जिसका संचालन स्वयंसेवी संगठन सेंटर डायरेक्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉ.पूनम कुमारी एवं अभिजीत द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा,जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार तथा वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बाल विवाह उन्मूलन हेतु कार्य योजना, बाल-अनुकूल जिला निर्माण तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की भूमिका पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए कानून के साथ-साथ जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने चेन्नई में 9वें सिद्ध दिवस समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा नारा लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने जीता गोल्ड ,महिला टीम को रजत :सचिव प्रियता प्रसाद

rktvnews

बलिया:पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व अखण्डानंद सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले जिलाधिकारी कृषकों की समस्या को जाने का समाधान करे पदाधिकारी।

rktvnews

बिहार मे भाजपा ने दूसरों को कंधे पर बैठाना कर दिया बंद!भाजपा सिर्फ और सिर्फ अपनी सरकार बनायेगी :सम्राट चौधरी

rktvnews

Leave a Comment