RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने जीता गोल्ड ,महिला टीम को रजत :सचिव प्रियता प्रसाद

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 नवंबर।गत 22 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक पुरी ओडिशा में सम्पन्न हुई तृतीय सीनियर राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता 2025 – 26 के पुरुष वर्ग के खेले गए टीम इवेंट फाइनल में बिहार ने मेजबान ओडिशा को 57 के मुकाबले 108 अंक से पराजित करते हुए प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस बात की जानकारी गो एसोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव प्रियता प्रसाद ने दी। श्रीमती प्रसाद ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के पुरुषों ने ना सिर्फ प्रतियोगिता का गोल्ड जीता बल्कि अपने पिछले साल की तरह इस वर्ष भी चैंपियन होने का खिताब बरकरार रखा।
वहीं बिहार की महिला टीम को आंध्रप्रदेश की खिलाड़ियों के हाथों 109 – 148 से पराजित हो कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा प्रतियोगिता के जूनियर एकल स्पर्धा में बिहार के अमृत दुबे ने हरियाणा के खिलाड़ी को हरा कर कांस्य पदक जीता। वहीं सब जुनियर वर्ग में बिहार के राघव ने रजत जबकि केशव ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
पुरी ओडिशा में सम्पन्न इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम (पुरुष वर्ग) मे सबदन पाण्डेय, अमृत दुबे, अर्णब राज, राघव, आयुष प्रियदर्शी, गौरव, अमन, केशव , डॉ. कुमार विजयेश (दल प्रबंधक) महिला वर्ग में जिया शर्मा, वर्तिका , आकांक्षा कुमारी, आकर्षिता सिंह, राज नंदनी, नीतू कुमारी, अमृता कुमारी सिसोदिया (दल प्रबंधक) वहीं टेक्निकल इंचार्ज की भूमिका में अब्दुल्ला सिद्दीकी शामिल थें।

Related posts

प्रधानमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

नेपाल के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

सारण:बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में पास कराने के नाम पर की जा रही साइबर ठगी!सारण पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।

rktvnews

रांची:मतदाता जागरूकता को लेकर एलईडी वैन रवाना कोजिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने हरी झंडी देकर किया रवाना।

rktvnews

रांची:राज्य सरकार द्वारा बर्बर कार्रवाई लोकतंत्र के लिए काला दिन।

rktvnews

बंगाल की राजनीति को ध्रुवीकृत करने का एक ऊंचा तमाशा।

rktvnews

Leave a Comment