नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा के मंडल अध्यक्ष की ताकत ही है काफी जिसके आगे हार जायेंगे चुनाव नीतीश कुमार:सम्राट चौधरी
आरा/भोजपुर 22 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी संगठन की पार्टी है। भाजपा जाति- धर्म से ऊपर उठकर संगठन का कार्य करती है। बिहार की राजनीतिक स्तिथि बदलने वाली है और राजनीति करवट लेने वाली हैं। 2024-25 में राजनीति बदल जाएगी।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला के दौरान कहीं। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष इतना ताकतवर है कि नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़े तो नीतीश कुमार चुनाव हार जाएँगे। भारतीय जनता पार्टी की मदद से ही कर्पूरी ठाकुर,लालु प्रसाद यादव,राबड़ी देवी, और पाँच बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा ने अब दूसरों को कंधे पर बैठाना बंद कर दिया है। भाजपा सिर्फ और सिर्फ अपनी सरकार बनाएगा। भोजपुर जिला मे बहुत विकास हुआ है और यहाँ इस बार सातो सीट पर भाजपा की जीत होगी। 2024 मे लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार को जीताकर नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। बूथ सशक्तिकरण मे प्रदेश से बूथ स्तर तक कार्यकर्ता लग जाएँ।भारतीय जनता पार्टी को श्रेष्ठ बनाने के लिए आप सभी का योगदान महत्वपूर्ण है।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय बामपाली मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा और राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम मे आएँ प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का फूल-माला,अंगवस्त्र के साथ भब्य स्वागत कार्यकताओ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय और डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित मंचासीन अतिथियों प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार, राजेश वर्मा, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ शंभू,संतोष पाठक,पूर्व विधायक मुनी देवी,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,जिला प्रभारी टीएन सिंह,लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह,पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन,पूर्व जिलाध्यक्ष सह पटना महानगर जिला प्रभारी डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, कौशल विद्यार्थी को जिला पदाधिकारियो द्वारा अंगवस्त्र और फूल-माला के साथ स्वागत किया गया।
बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पहचान है। हमारी पार्टी के अनुशासन, आचरण और समर्पण के कारण इसे दूसरी पार्टी से भिन्न बनाता है। पार्टी का स्थापना सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं हुआ था। यदि सत्ता के लिए हुआ होता तो डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंत्री पद छोड़कर जन संघ का स्थापना नहीं करते। हमारी पार्टी विचारधारा की पार्टी है भारत माता की जय बोलने वाली पार्टी है, इसलिए हम राष्ट्रवादी है। इस पार्टी में राष्ट्र को प्रथम और पार्टी को दूसरा स्थान दिया जाता है। इसी कारण जहां दूसरी पार्टियों का विभिन्न बटवारा हुआ वहीं भाजपा का कभी विभाजन नहीं हुआ। भाजपा जोड़ने वाली पार्टी है तोड़ने वाली पार्टी नहीं। हमारी पार्टी का निर्णय सामुहिकता होता है। आज देश की राजनीति का एजेंडा बदल गया है। आज का मुद्दा भ्रष्टाचार, आतंकवाद नहीं है आज का मुद्दा केवल विकासवाद है और विकास की नदी मोदी की नेतृत्व में पूरे देश में बह रही है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी का प्रथम कार्यकाल गरीब कल्याण का रहा। वहीं 2019 के बाद धारा 370 हटाने के साथ राम मंदिर के निर्माण और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य हो रहे है। भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को जोड़कर चलती है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए कार्य करती है। 2024 लोकसभा चुनाव में हमें 400 पार जाना है जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से मेहनत करना होगा। बिहार की 40 की 40 सीट जीतकर नरेंद्र मोदी जी को देना है।
प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने कार्यकताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देश के लिए, विचारधारा के लिए समर्पित होते हैं। भोजपुर जिला के कार्यकर्ता हमेशा कृतिमान बनाते हैं। पिछले साल सबसे अधिक तिरंगा फहराने का विश्व रिकॉर्ड भोजपुर जिला की जनता और कार्यकर्ताओं ने बनाया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना के समय में हमने वैक्सीन बनाकर विश्व को दिया। चंद्रयान की सफलता विश्व में हमें सबसे ऊपर कर दिया। कठिन समय मे भी हमारे कार्यकर्ता देश,समाज और पार्टी के लिए काम करते रहते हैं।
वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधानसभा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार कार्य करते रहते हैं। 2024 और 2025 दोनों चुनाव की तैयारी जोरों से है। 2025 का चुनाव पहले भी हो सकता है। चुनाव में लड़ाई का अनुभव मुझे बढ़िया से है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाने का आग्रह किया। उन्होंने अपने आप को भाजपा का कार्यकर्ता कहते हुए कहा कि पार्टी में मुझे बहुत सम्मान मिला है जिसके कारण मैं जीवन भर भाजपा की सेवा करता रहूंगा। यह एक अनुशासित पार्टी है। हमें समाज के महादलित, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्गों को जोड़कर आगे बढना है और 2024 में देश में भाजपा की सरकार को लाना है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू और संतोष पाठक ने कार्यशाला मे कार्यकताओ को संगठन के विस्तार और 2024,2025 दोनो चुनावों की तैयारी के लेकर बूथ को मजबूत करने पर जोर देते हुए सभी कार्यकताओ को बूथ पर डटे रहने की बात कही।बूथ की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी बूथ को सशक्त करने पर जोर दिया।
कार्यशाला को अध्यक्षीय संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष ने 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक विशेष बूथ सशक्तिकरण का कार्य करने की बात कहते हुए सभी 32 मंडलो के अंतर्गत बूथो के सशक्तिकरण के लिए मंडल बूथ प्रभारियो की घोषणा करते हुए जिम्मेदारी दी। उन्होने महिला विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने पर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए सभी पंचायतो से शुभकामनाएं की प्रति भेंजने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, अशोक भट्ट,जिला प्रभारी टीएन सिंह,लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह,पूर्व विधायक मुनी देवी ने संबोधित करते हुए बूथ सशक्तिकरण पर बल दिया और 2024 चुनाव मे जीत सुनिश्चित करने का मूलमंत्र बताया।
कार्यक्रम मे पूर्व प्रदेश प्रवक्ता संजय टाईगर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्यनाथ सिंह,विजय सिंह,सीडी शर्मा, भुवर ओझा, प्रो.किस्मत स़िह,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र स़िह,उदय प्रताप स़िह,मीरा यादव,कौशल यादव,वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,प्रेम पंकज ललन,लव पांडेय,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह, मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, अरबिन्द प़ाडेय,विनय बेलाऊर, रंजना श्रीवास्तव, संजय कुमार स़िह,सुनील कुमार, रमेश कुमार कर्ण,नवीन प्रकाश,संतोष स़िह,राजेश सिंह,संतोष तिवारी, निलेश कुमार जैन,धीरज सिंह,निशांत सेंगर,विभु जैन,ममता स़िह,विद्यासागर पांडेय,विजय पासवान, रितुराज, कलामुद्दीन, राहुल स़िह,रवि कुमार,सतीश गुप्ता, शंभुशरण मिश्रा, परशुराम चोधरी,अशोक शर्मा, अजय गुप्ता, शंभु प्रसाद ,शैलेश कुमार गुड्डू,सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग संयोजक,विधानसभा प्रभारी/संयोजक,मंडल प्रभारी और जिला कार्यसमिति सदस्य शामिल थे।

नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा के मंडल अध्यक्ष की ताकत ही है काफी जिसके आगे हार जायेंगे चुनाव नीतीश कुमार:सम्राट चौधरी