RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले जिलाधिकारी कृषकों की समस्या को जाने का समाधान करे पदाधिकारी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मई। गुरुवार को आरा स्थित नागरी प्रचारिणी सभागार में खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कृषि विभाग के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, प्रसार कर्मियों को निर्देशित किया कि वे प्रखंड स्तरीय कर्मशालाओं एवं पंचायत स्तरीय किसान चौपालों के माध्यम से किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं को जानें, उन्हें संकलित करें तथा समाधान हेतु जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं।उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने एवं अधिक से अधिक किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए एवं उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय महिला संवाद तथा डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुँचाने और उनके समाधान के निर्देश भी दिए। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को खरीफ महाभियान-2025 के तहत विभिन्न फसलों की उत्पादकता और उत्पादन बढ़ाने के लिए योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी श्री शत्रुधन शाहु ने खरीफ महाभियान-2025 के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन करें एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि दिनांक 26 मई से 01 जून 2025 तक सभी प्रखंड कृषि कार्यालयों में खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें किसानों को तकनीकी जानकारियाँ भी प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में सहायक निदेशक (उद्यान) दिवाकर कुमार भारती ने उद्यान से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से उनका लाभ लेने का आग्रह किया। पटना से आईं सहायक निदेशक (शष्य) रजनी सिन्हा ने फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित समस्याओं एवं उनके निदान के उपाय बताए तथा संबंधित कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रंजीत सिन्हा ने नाबार्ड की योजनाओं एवं किसान उत्पादक संगठनों पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी ने जलवायु अनुकूल कृषि एवं मोटे अनाज की खेती के महत्व पर चर्चा की। कृषि विज्ञान केंद्र आरा के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान ने धान की खेती में तकनीकी नवाचार जैसे जीरो टिलेज सीड ड्रिल पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी भाग लिया एवं योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें सहायक निदेशक कृषि अभियांत्रण श्री राजकुमार भी उपस्थित थे।

Related posts

शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सीहोर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने की वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टर्स से अपील, आमजन की परेशानी को ध्यान में रखें ट्रांसपोर्टर्स एवं वाहन चालक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 953327 कॉर्पोरल डाभी संजय हिफाबाई को शौर्य चक्र प्रदान किया।

rktvnews

शैलेष बगौली ने किया निरीक्षण।

rktvnews

चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 आगामी 25 वर्षों में भारत की अमृत काल विकास यात्रा का नेतृत्व करेंगे : डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

बागपत:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों यथा होटल रेस्टोरेंट ढाबों पर चलाया गया अभियान!22 जनवरी को जनपद की समस्त मीट प्रतिष्ठान रहेंगे बंद।

rktvnews

Leave a Comment