RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सेवानिवृति पर दी शुभकामनाओं के साथ विदाई।

 सिविल सर्जन को उनके समर्पित सेवा, कड़ी मेहनत, और योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए सुखद भविष्य के लिए दीं गई शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)31 दिसंबर।आज समाहरणालय कक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार व जिला स्तर के अधिकारियों ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कार्यों की सराहना करते हुए सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं और बधाई दी।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सिविल सर्जन को शॉल ओढ़ाकर, सम्मानित करते हुए उनके समर्पित सेवा, कड़ी मेहनत, और योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आगे उन्होंने कहा किसी भी सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति के लिए सेवानिवृत्ति उसके कार्यकाल की एक गौरवपूर्ण यात्रा की सार्थक पूर्णता है। सेवानिवृत्ति के बाद का समय आत्मसंतोष, व्यक्तिगत विकास और समाज के प्रति योगदान का होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने अर्जित अनुभवों को नई पीढ़ी के साथ साझा करें, जिससे संगठनात्मक संस्कृति और कार्य दक्षता का निरंतर विकास हो सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह, उत्पाद अधीक्षक संजय श्रीवास्तव, जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी डीएमफटी की टीम एवं समाहरणालय के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

आजमगढ़ चित्रांश महासभा ने सांसद “निरहुआ ” को दिया अपना पूर्ण समर्थन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार, जेल चौक, साकची में प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के तहत मिर्गी मरीजों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जयंती पर किया नमन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तराखंड@25 के तहत दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की।

rktvnews

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की सराहना की, जिसने समग्र स्वस्थ को बढ़ावा दिया है।

rktvnews

Leave a Comment