RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बलिया: जयंती पर याद किए गए पं जगदीश ओझा ‘सुन्दर’ जी।

RKTV NEWS/बलिया ( उत्तर प्रदेश)31 दिसंबर।चलता पुस्तकालय बलिया द्वारा आज 31 दिसम्बर को जगदीश ओझा ‘सुन्दर’ जी की जयन्ती पर बलिया टाउन हाल में स्थानीय साहित्यकारों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें सबसे पहले चलता पुस्तकालय से एक रैली गाँधी चौक तक निकाली गयी। चौक में स्थित सुन्दर जी की प्रतिमा पर अशोक जी, मोहन जी श्रीवास्तव ,विजय मिश्र, डॉ० आदित्य कुमार अंशु’, डॉ० राजेन्द्र भारती, दुष्यन्त सिंह, नारायण जी पाण्डेय, डॉ० अरविन्द उपाध्‌याय, डॉ० जनार्दन चतुर्वेदी, हरेराम जी, डॉ० भोला प्रसाद आग्नेय, डॉ० जनार्दन चतुर्वेदी कश्यप, रमाशंकर वर्मा मनहर आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद चलता पुस्तकालय में डॉ० रघुवंश मणि पाठक की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनन्द दुबे (मुख्य कोषागार अधिकारी) रहे तथा संचालन मोहन जी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कवियों द्वारा पं० जगदीश ओझा सुन्दर जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए नमन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि बागी बलिया से ब्रिल्येन्ट बलिया तक का सफर करना जरूरी हो गया है तभी बलिया विश्वपटल पर अपनी छाप छोड़ेगा। बलिया रोज नये -नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Related posts

जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन सहार प्रखंड में किया गया।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया मे अग्निकांड के 53 पीड़ित परिवारों के बीच राहत वितरित।

rktvnews

आईआईसीसी का नेतृत्व ग़ैर-राजनीतिक और ग़ैर-विवादास्पद व्यक्ति करे: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

प्रधानमंत्री द्वारा विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:नियमित दवा का सेवन कर संतोष ने “एमडीआर टीबी” से पाया छूटकारा।

rktvnews

टेली-लॉ कार्यक्रम ने नई उपलब्धि हासिल की: 40 लाख लाभार्थी प्री-लिटिगेशन सलाह से सशक्त हुए

rktvnews

Leave a Comment