RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने शाहपुर अंचल स्थित रैन बसेरा का किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 दिसंबर।जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई की जिला पदाधिकारी, भोजपुर के निर्देशन में शीतलहर से बचाव हेतु शाहपुर अंचल में जिला प्रशासन द्वारा समन्वित राहत कार्य निरंतर किया जा रहा है। वर्तमान में 20 से अधिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही 30 बेड क्षमता वाला रैन बसेरा सुचारु रूप से संचालित है, जिसमें अब तक 60 से अधिक निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों ने आश्रय ग्रहण किया है तथा यह प्रक्रिया लगातार जारी है।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा शाखा के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान कर कंबल वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। शाहपुर अंचल के अस्पतालों में कोल्ड वेव वार्ड स्थापित किए गए हैं, जहाँ हीटर सहित आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर के निर्देशानुसार सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा शाहपुर अंचल स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी, शाहपुर भी उपस्थित रहे एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
आवश्यकतानुसार जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC), भोजपुर से संपर्क किया जा सकता है—
टोल-फ्री नंबर: 1070
हेल्पलाइन नंबर: 06182-221233 / 94723-98730

Related posts

भोजपुर:भाजपा – जदयू के राज्य में महिलाएं असुरक्षित, हत्या ब्लात्कार का का ग्राफ चरम पर : संगीता सिंह

rktvnews

भोजपुर: नये जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले ,प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

वैशाली: चेहल्लूम और जन्माष्टमी पर 400 से अधिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में GEET–Infosys Foundation के तहत करियर रेडीनेस टेस्ट का हुआ आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: राज्यपाल के आगमन को ले जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

आसाम:मोदी सरकार के शिक्षा सुधार से भारत ‘विश्व गुरु’ बनने की राह पर: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

Leave a Comment