RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी,आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम राजीव कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 दिसंबर।आज समाहरणालय सभागार भोजपुर में केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी,आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम राजीव कुमार(IRS) की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त,भोजपुर द्वारा तीनों आकांक्षी प्रखंड यथा शाहपुर,बिहिया एवं संदेश में डेवलपमेंट से संबंधित सभी 39 इंडिकेटर्स के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किया गया।कन्या रत्न योजना,जीविका मार्ट,आयुष्मान आरोग्य मंदिर आदि प्रोजेक्ट्स के बारे में भी अद्यतन स्थिति एवं प्रगति के बारे में अवगत कराया गया।
केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य,शिक्षा,पोषण,कृषि इत्यादि के सूचकांकों में वृद्धि पर सराहना करते हुए पूर्ण रूप से संतृप्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया। साथ ही प्रखंड स्तर पर प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की सहयोग और समन्वय बना कर लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी,भोजपुर, आकांक्षी प्रखंड़ों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, CDPO, आकांक्षी प्रखंड FELLOWS, BPM JEEVIKA, piramal foundation ki team एवं जिला व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी गण मौजूद थें।

Related posts

रामगढ़:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामगढ़ में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पोषण अभियान को लेकर बुलाई अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री 26-27 जुलाई को तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

rktvnews

सारण:जनगणना कार्य की निगरानी, सत्यापन और ट्रबल शूटिंग है महत्वपूर्ण कार्य: डीडीसी

rktvnews

400 के नारे को मिला वैशाखी का सहारा : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह

rktvnews

राजनीति सेवा का माध्यम, राजनीति में दल-बदल चिंता का विषय!निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ सेवा करना जनप्रतिनिधि का धर्म: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment