RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अपर समाहर्ता (राजस्व) ने की आरा सदर एवं उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 दिसंबर।आज जिलाधिकारी, भोजपुर के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (राजस्व), भोजपुर द्वारा आरा सदर एवं उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न राजस्व एवं भूमि संबंधी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
अपर समाहर्ता द्वारा म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, आधार सीडिंग, ऑनलाइन एलपीसी, ई-मापी, आरसीएमएस, जमाबंदी लगान, चिन्हित सरकारी भूमि, अभियान बसेरा आदि योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि सभी राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्य दक्षता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राजस्व सेवाओं का त्वरित एवं सुगम लाभ मिल सके।
बैठक में अंचलाधिकारी आरा सदर एवं उदवंतनगर,सभी संबंधित राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

किसानों को सक्षम बनाए बिना भारत सक्षम नहीं बन सकता: चिराग पासवान

rktvnews

भोजपुर के उद्वंत नगर थाने ने हीरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

बक्सर:डुमरी पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

छपरा:जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की।

rktvnews

राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

rktvnews

Leave a Comment