RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

फसल संगोष्ठी का हुआ आयोजन!बीज बुवाई से फसल कटाई तक प्रोजेक्ट से कृषकों को दुगना आय:डा राजीव कुमार

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 जून।खरीफ फसल में किसानों को नई तकनीक से खेती , खरपतवार नियंत्रण और विभिन्न कीट व्याधियों और विभिन्न रोगों से निदान हेतु देश की अग्रणी उर्वरक निर्माता व विपणनकर्ता कम्पनी चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड द्वारा भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड के बहियारा ,चांदी (गणपति कृषक सेवा केंद्र के पास) गांव में सैकड़ो किसानों और कृषि विशेषज्ञों के साथ फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
संगोष्ठी में कृषि संबंधी नई तकनीक, संतुलित खाद का प्रयोग और कृषि कार्य में आने वाले विभिन्न समस्याओं पर चर्चा व निदान के बारे में बताया गया।कम्पनी के डिप्टी जनरल मैनेजर डाक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह फ दूरगामी योजना ‘बीज बुवाई से फसल कटाई’ प्रोजेक्ट के तहत की गई है, जो कि माननीय प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच, किसानों की आय दोगुनी करने की ओर है।असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर नमन पाण्डेय , उत्तम कृषि सलाहकार ऋषभ कुमार सिंह एवम कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड डॉ पी. के. द्विवेदी , श्री शशि भूषण कुमार शशि कृषि वैज्ञानिक पौधा संरक्षण एवं चंबल फर्टिलाइजर के अधिकृत डीलर मेसर्स श्री धन लक्ष्मी फर्टिलाइजर के प्रोपराइटर हेमंत सिंह एव सैकड़ो किसान शामिल हुए। डॉ द्विवेदी ने अपने शिक्षा के क्रम में जलवायु अनुकूल कृषि अपनाने की सलाह देते हुए किसानों को मक्का बाजरा एवं कम अवधि के धान की पौधशाला प्रबंधन की जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक शशि भूषण कुमार शशि ने अपने संबोधन में कहा कि आप बीजो का उपचार जरूर करें इसके साथ ही समय-समय पर क्षेत्र का निरीक्षण करें और आवश्यकता होने पर ही रसायनिक दवाओं का प्रयोग करें।

Related posts

देवघर:झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति ने की विकास कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

एनसीसी का दो दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

यशराज फिल्म्स ने टाइगर 3 का धमाकेदार पार्टी नंबर “लेके प्रभु का नाम” किया जारी।

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री जन-मन योजना से सहरिया समुदाय को मिला नव जीवन : राज्यपाल

rktvnews

भारत ने जिनेवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की 353वीं शासी निकाय की बैठक में भाग लिया।

rktvnews

Netflix की फिल्म “दो पत्ती” की मुख्य किरदार प्रसिद्ध अभिनेत्री कृति सेनन और लेखिका कनिका ढिल्लन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment