RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एनसीसी का दो दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ नई दिल्ली में आयोजित।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 05 जून।राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का दो दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ 04-05 जून, 2024 को नई दिल्ली में हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार के निर्देशों के अनुसार एनसीसी की चल रही विस्तार योजना की प्रगति की समीक्षा करना था। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया और इसमें देश भर के एनसीसी निदेशालयों के अतिरिक्त महानिदेशक और उप महानिदेशक शामिल हुए।
एनसीसी के महानिदेशक ने बैठक में एनसीसी के प्रशिक्षण, अवसंरचना और लॉजिस्टिक्स को बढ़ाने के लिए पिछले एक वर्ष में किए गए पर्याप्त प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों में सार्थक योगदान देने के लिए सभी निदेशालयों के अस्तित्व का मूल कारण संस्थागत प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने देश को 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में सरकार की नीतियों के अनुरूप युवा भारतीयों को प्रेरित करने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए एनसीसी की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।
सम्मेलन नई दिल्ली में करिअप्पा परेड ग्राउंड में डीजी एनसीसी कैंप के नव-पुनर्निर्मित प्रताप कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया था। हॉल का नाम 10वीं पंजाब बटालियन एनसीसी, गुरदासपुर के कैडेट सर्जेंट प्रताप सिंह के नाम पर रखा गया है। युद्ध के दौरान 13 सितंबर, 1965 को गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन अभियानों के दौरान उनकी वीरता और निस्वार्थ कर्तव्य के लिए उन्हें अशोक चक्र क्लास-III से सम्मानित किया गया था।

Related posts

गुब्बारे..! : सुधीर सुमन

rktvnews

भोजपुर: AXIS बैंक डकैती के अभियुक्त की पहचान हेतु भोजपुर पुलिस ने 50 हजार रुपए इनाम की घोषणा की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने फखरूद्दीन अली अहमद की जयंती पर उन्‍हें पुष्‍पांजलि अर्पित की।

rktvnews

खतरनाक तरीके से फैल रहा है सांप्रदायिकता का जहर।

rktvnews

23 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपायुक्त की बड़ी पहल, आपदा मित्र प्रशिक्षण का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment