RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

Netflix की फिल्म “दो पत्ती” की मुख्य किरदार प्रसिद्ध अभिनेत्री कृति सेनन और लेखिका कनिका ढिल्लन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात।

देहरादून/ उत्तराखंड 23 सितंबर।देहरादून में शूट हो रही Netflix फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की टीम ने प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं कृति सेनन फ़िल्म निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लन ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” का शूट हिमाचल में होने वाला था और परन्तु बाद में Netflix की टीम ने उत्तराखण्ड आने का मन बनाया। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में और भी ऐसे खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस हैं जिनको वो अपनी आने वाली फ़िल्मों में सम्मिलित करेंगी। उनकी रेकी टीम देहरादून के आस पास और भी शूटिंग लोकेशंस को देखने के लिए निकली हुई है। यह शूटिंग राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक माह तक चलेगी। मुख्यमंत्री ने कनिका ढिल्लन और कृति सेनन को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और बताया कि उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) की नयी फ़िल्म नीति भी बनकर तैयार है और इस नई नीति में फ़िल्मों को पहले अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है, OTT प्लेटफार्म और वेब सीरीज को भी अनुदान के साथ-साथ अन्य पुरुस्कारों को भी प्रोत्साहन के रूप में सम्मिलित किया गया है। नयी शूटिंग डेस्टिनशनों को भी चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए सरल व सुगम बनाया जाएगा उत्तराखण्ड में और अधिक फिल्मों की शूटिंग हो सके।
इस अवसर पर फ़िल्म विकास परिषद के CEO और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, आर.एस.पिपलवा व शरद मित्तल उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री 22 जुलाई को रोजगार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में 70,000 से अधिक नई भर्ती वाले लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य में विधि- व्यवस्था और अपराध -उग्रवाद नियंत्रण को लेकर वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 को लेकर समाहरणालय में हुआ रेंडमाइजेशन।

rktvnews

भोजपुर: जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में अनुकम्पा आधार चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में निकला भव्य तिरंगा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment