RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी।

कई समस्याओं का किया गया ऑन द स्पॉट समाधान, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)30 दिसंबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना । इस दौरान नागरिकों द्वारा पेंशन भुगतान, रैयाती जमीन पर मंदिर का निर्माण, विद्यालय स्थानांतरण, राशन कार्ड, जमीन विवाद, अवध कब्जा, मुख्य सड़क पर पार्किंग, वाटर पंप, आर्म्स लाइसेंस, घरेलू विवाद, बैंक में केवाईसी, ट्रांसजेंडर समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और मांगपत्र को रखा।
उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया । उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन!जल और हरियाली के बिना जीवन की कल्पना बेमानी : जिलाधिकारी।

rktvnews

सिवान: दो वरिष्ठ शायरों के निधन पर जनवादी लेखक संघ सिवान ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने लखीसराय जिले को दी 445 करोड़ रुपये की सौगात, 183 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी स्थापना दिवस के अवसर पर आईटीबीपी हिमवीरों को बधाई दी।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जनपद में हो रहे कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

राँची:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलों के उपायुक्तों के साथ की वर्चुअल बैठक!विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment