RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत खरीदार-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन।

फल उत्पादकों को बाजार से जोड़ने हेतु समन्वय पर जोर।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )13 मई।पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत *“Buyer Seller Meet”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फलोत्पाद से जुड़े लाभुकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा उत्पादों की बिक्री के लिए संस्थागत समन्वय को मजबूत करना था।
इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों से फलोत्पाद आधारित बागवानी योजना के लाभुक, जेएसएलपीएस द्वारा प्रोत्साहित एफपीओ के प्रतिनिधि, पलाश के सदस्य, प्रदान संस्था के कर्मी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी एवं सहायक परियोजना पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत तैयार हो रहे फलोत्पाद को उचित बाजार उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि लाभुकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी लाभुकों को एफपीओ एवं जेएसएलपीएस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए फल उत्पादों की बिक्री के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्देश दिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थाओं को भी निर्देशित किया कि लाभुकों को विपणन, संग्रहण एवं खरीदारों से संपर्क स्थापित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे किसानों एवं बागवानी लाभुकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान फलोत्पाद की बिक्री, बाजार उपलब्धता, समूह आधारित विपणन एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लाभुकों एवं प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा बाजार से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यह *Buyer Seller Meet* लाभुकों को बाजार से जोड़ने तथा उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

Related posts

एनएचपीसी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 8 प्रतिशत बढ़ा, इस पावर ‘मिनी रत्न’ कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 3834 करोड़ रुपये के कर पश्‍चात लाभ हासिल किया

rktvnews

गढवा:झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तर पर अनावरण किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

मतदान सिर्फ मतपत्र पर लगाया गया एक निशान नहीं, बल्कि बेहतर कल के लिए आशा की किरण है : संस्कार मिश्रा

rktvnews

गरवारे हाई-टेक फिल्म्स ने फरीदाबाद में अपना पेंट प्रोटेक्शन फिल्म एप्लीकेशन स्टूडियो लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर: अभियान बसेरा-2 योजना अंतर्गत जिले में कुल 511 गृहविहीन परिवारों को वासगीत पर्चा किया गया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment