RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा भोजपुर की नवगठित जिला पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)19 मार्च।आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर की नवगठित जिला पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओ की बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बामपाली में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष के द्वारा अंग वस्त्र और डायरी देकर सम्मानित किया गया। पदाधिकारी द्वारा यह संकल्प लिया गया कि जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका निर्वाहन ईमानदारी से करेंगे,तथा आगे की रणनीति पर काम करेंगे, जिले के सातों सीट पर राजगगंठबधन के उम्मीदवारों को विजय बनाने का काम करेंगे, जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा की प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है उसे भी हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है 2047 तक हर हाल में पुरा करना। उनका सपना देश को जाती वादी और परिवार वादी नेताओ से भारत को मुक्त कराना है उसे भी हर हाल में पुरा करना है नहीं तो आने वाले समय में ये लोग देश को रसातल में ले जाने का काम करेगें, उन्होंने ने कहा कि आज बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राजग सरकार न्याय के साथ विकास के संकल्प को पूरा कर रहा है जिससे हर क्षेत्र में विकास हो रहें हैं लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, बैठक उपस्थित सभी पादाधिकारीयो ने जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि आपके द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी हम सभी उसे जी जान लगाकर पुरा करेंगे, जिलाध्यक्ष ने सबको साथ लेकर चलने का आह्वान किया।बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष,धीरेंद्र सिंह,सूर्यकांत पांडे, ज्योति प्रकाश कुशवाहा,राम दिनेश यादव, रंजना श्रीवास्तव,धनंजय तिवारी,निशांत सिंह सेंगर, जिला महामंत्री,संतोष कुमार चंद्रवंशी,नरेंद्र तिवारी,ममता सिंह, जिला मंत्री, मधु मिश्रा, ठाकुर दयाल राम, चुन्नी देवी, प्रतिक राज, पंकज प्रभाकर,जिला कोषाध्यक्ष,सुनील कुमार, सह कोसा अध्यक्ष रितेश कुमार श्रीवास्तव,कार्यालय मंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, सह कार्यालय मंत्री,भुनेश्वर ठाकुर,प्रवक्ता, धर्मेंद्र सिंह,संतोष तिवारी,मनीष प्रभात, मृत्युंजय तिवारी,संतोष सिंह,विमलेश सिंह,नारायण,सह कार्यालय प्रभारी, नितीश दुबे ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।बैठक का धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।

Related posts

शास्त्रीय संगीत की अनुगूंज हरि उपासना का मार्ग : विश्वनाथ राय

rktvnews

भोजपुर: डॉ नेमीचन्द्र शास्त्री विद्यालय में सम्मान सह कला प्रदर्शनी आयोजित।

rktvnews

नेता-चरित्रम्

rktvnews

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए भेषज संहिता आयोग स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत “एक दिन एक घंटा एक साथ” अभियान में शामिल हुआ, पूरे परिसर में स्वच्छता में चैंपियन बना।

rktvnews

चतरा:प्रकृति के साथ जीवन चक्र समझने का पर्व : चतरा में छठ घाट स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू।

rktvnews

भोपाल:स्टेट बैंक साहित्य एवम कला परिषद एवम “विश्वरंग” का संयुक्त आयोजन पूर्वरंग भोपाल में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment