RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:आरा क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर को चार रनों से पराजित किया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 दिसंबर।जिला क्रिकेट संघ द्वारा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में आयोजित भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मैच का तीसरा दिन का मैच आरा क्रिकेट अकादमी बनाम क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर ग्रीन के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन विवेक कुमार नें खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।आरा क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन बनाए जिसमें कुमार रोचक ने 28 रन,समित ने 11 ,अभय ने 35 रन, सुधांशु ने नाबाद 24 रनों का योगदान दिया।।
क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए निशांत नमन ने सर्वाधिक 4 विकेट, प्रियांशु , अभी, आर्यन ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर की पूरी टीम 137 रनों पर सिमट गई। क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अतुल ने 27 रन ,नमन ने 37 रन, निशांत नमन ने 37 रन बनाया बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नहीं किया।आरा क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रौशन ने तीन विकेट, सुधांशु ने दो विकेट प्राप्त किया। रोमांचक मुकाबले में आरा क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर को 4 रनों से पराजित किया।मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर राकेश सिंह, नीरज कुमार सिंह, शैलेश कुमार,देव कुमार उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आलोक कुमार ने दी।इस मैच के सुचारू रूप से संचालन में कुमार विजय की अहम भूमिका रही।

Related posts

राज्यपाल के हाथों “राज्य गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए सुप्रसिद्ध भोजपुरीसेवी मनोज भावुक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी मेला-2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

रोहतास:जिलाधिकारी का जनता दरबार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

यूआईडीएआई निवासियों को आधार से जुड़े ईमेल/मोबाइल नंबर को सत्यापित करने की अनुमति देता है

rktvnews

भोजपुर:हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से० (हम) की बैठक में पप्पू खान जिलाध्यक्ष मनोनीत।

rktvnews

Leave a Comment